रामायण के फिर शुरू होने से भावुक हुईं सीता दीपिका चिखलिया, पिछले साल 16 अप्रैल को बना था यह मेगा रिकॉर्ड

Dipika Chikhalia as Sita in Ramayan. Photo- Instagram/Dipika Chikhalia

रामायण धारावाहिक सबसे पहले अस्सी के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ थी। इस बेहद सफल शो में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं सुनील लहरी लक्ष्मण के रोल में नज़र आए थे।

Manoj VashisthThu, 15 Apr 2021 06:46 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 में लॉकडाउन में दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का पुन: प्रसारण किया गया था, जिसे काफ़ी कामयाबी मिली थी। उस दौरान दूरदर्शन ने व्यूअरशिप के रिकॉर्ड बनाये थे और दूरदर्शन टॉप चैनल्स में शुमार हो गया था। अब देश तकरीबन वैसे ही हालात से गुज़र रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के कई हिस्सों में ज़िंदगी थाम दी है। ऐसे में स्टार भारत पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। री-टेलीकास्ट पर रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इतिहास ख़ुद को दोहरा रहा है। 16 अप्रैल ही वो दिन है, जब  रामायण ने मेगा रिकॉर्ड बनाया था।

पिछले साल दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर रामायण का प्रसारण 28 मार्च से शुरू हुआ था और ख़ूब लोकप्रियता बटोरी। आलम यह रहा कि 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को 7 करोड़ से अधिक दर्शक मिले थे। इस एपिसोड में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध दिखाया गया था। रामायण के प्रसारण के दौरान इन कलाकारों को भी ख़ूब शोहरत मिली और सोशल मीडिया में इनकी फैन फॉलोइंग में ज़बरदस्त इजाफ़ा हुआ। सोशल मीडिया के ज़रिए ये सभी कलाकार अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। 

दीपिका ने सीता के लुक में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा- यह साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि रामायण छोटे पर्दे पर इस साल फिर शुरू हो रही है। पिछले साल रामायण लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इतिहास ख़ुद को दोहरा रहा है। यह शो सिर्फ़ मेरे ही नहीं, बल्कि हज़ारों भारतीय परिवारों के जीवन का हिस्सा रहा है। आइए और हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण का ज्ञान बांटिए। स्टार भारत पर हर रोज़ शाम को सात बजे रामानंद सागर की रामायण देख सकते हैं। 

बता दें, रामायण धारावाहिक सबसे पहले अस्सी के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ थी। इस बेहद सफल शो में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं, सुनील लहरी लक्ष्मण के रोल में नज़र आए थे। 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.