नहीं रहे रामानंद सागर के 'रामायण' के ये फेमस एक्टर, 98 की उम्र में ली अंतिम सांस

वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर ने 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने बुधवार की सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ उनका पूरा परिवार ​बल्कि उनके फैंस और करीबी काफी दुखी हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 12:07 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 02:54 PM (IST)
नहीं रहे रामानंद सागर के 'रामायण' के ये फेमस एक्टर, 98 की उम्र में ली अंतिम सांस
Photo Credit - Shakti Arora Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के लोकप्रिय सीरियल 'रामायण' में अहम किरदार निभाने वाले वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर ने 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने बुधवार की सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ उनका पूरा परिवार ​बल्कि उनके फैंस और करीबी काफी दुखी हैं। वहीं उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्ट‍ि की है। वहीं चंद्रशेखर टीवी के जाने माने एक्टर शक्त‍ि अरोड़ा के नाना हैं। शक्ति अक्सर अपने नाना के साथ अपनी तस्वीरे सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर करते रहते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shakti Arora (@shaktiarora)

इस कारण हुआ निधन

चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन के बारे में जानकरी देते हुए बताया कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन बढ़ती उम्र में होने वाली दक्कितों और बीमारियों के चलते हुआ है। उन्होंने रामायण सीर‍ियल के जर‍िए दर्शकों के बीच लोकप्र‍ियता हास‍िल की थी। 

​कभी किया था चौकीदार का काम

आपको बता दें कि चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई, 1922 में हुआ था। खबरों की मानें तो उन्हें परिवारिक दिक्कतों के चलते अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। वहीं एक वक्त उन्हें चौकीदार का काम भी करना पड़ा था। वे भारत छोड़ो आंदोलन का भी हिस्सा रह चुके हैं।    

रामायण के अलावा फिल्मों में निभाया अहम रोल

रामायण से पहले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में भी काम किया था। वह अपने जमाने के एक पॉपुलर एक्टर रहे हैं। वहीं उन्होंने साल 1954 में वी शांताराम की बनाई फिल्म 'औरत तेरी यही कहानी' से डेब्यू किया था। उन्होंने लगभग 112 प्रोजेक्ट्स में काम किया था। इसके अलावा वह 'काली टोपी लाल रुमाल', 'बिरादरी', 'स्ट्रीट सिंगर' और 'रुस्तम-ए-बगदाद' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैंं। 

chat bot
आपका साथी