'रामायण' के लक्ष्मण और रावण के बीच रियल लाइफ में थी ज़बरदस्त बॉन्डिंग, सुनील लहरी ने साझा की सालों पुरानी तस्वीर

83 साल के अरविंद त्रिवेदी का निधन 5 अक्टूबर की रात दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। अरविंद काफ़ी समय से स्वस्थ नहीं थे। अरविंद त्रिवेदी गुजराती मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। लगभग 40 साल के करियर में उन्होंने कई फ़िल्मों और धारावाहिकों में काम किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:57 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:57 AM (IST)
'रामायण' के लक्ष्मण और रावण के बीच रियल लाइफ में थी ज़बरदस्त बॉन्डिंग, सुनील लहरी ने साझा की सालों पुरानी तस्वीर
Sunil Lahri as Lakshman and Arvind Trivedi as Ravan. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का पिछले हफ़्ते निधन हो गया था। दशहरे से लगभग 10 दिन पहले पर्दे के दशानन के निधन ने रामायण के कलाकारों और फैंस को स्तब्ध कर दिया था। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अरविंद त्रिवेदी के काफ़ी करीब थे और वास्तविक जीवन में उनके साथ गहरे संबंध रखते थे। यही कारण है कि निधन के एक हफ़्ते बाद भी सुनील अरविंद त्रिवेदी को याद कर रहे हैं और उनके साथ बिताये पल तस्वीरों के ज़रिए अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।

बुधवार को सुनील ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो काफ़ी धुंधली है। इस फोटो में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविस सूट पहने हुए नज़र आ रहे हैं, जबकि अरविंद त्रिवेदी और सुनील लहरी कुर्ता-पजामा में हैं। तस्वीर किसी कार्यक्रम की है। इसके साथ सुनील ने लिखा- एक पुरानी यादगार स्टेज परफॉर्मेंस की पिक्चर। अरुण जी, स्वर्गीय अरविंद भाई और मैं... राम, लक्ष्मण के बीच घिरा रावण। 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

बता दें, 83 साल के अरविंद त्रिवेदी का निधन 5 अक्टूबर की रात दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। अरविंद काफ़ी समय से स्वस्थ नहीं थे। अरविंद त्रिवेदी गुजराती मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। लगभग 40 साल के करियर में उन्होंने कई फ़िल्मों और धारावाहिकों में काम किया था। 1987-88 में रामायण के प्रसारण के समय उनकी उम्र 49 साल थी। रामायण के अलावा अरविंद त्रिवेदी ने विक्रम और बेताल और विश्वामित्र धारावाहिकों में भी काम किया था। इन दोनों में अरुण गोविल ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 

अरविंद त्रिवेदी ने राजनीति पारी भी खेली थी। 1991 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। 2002 में उन्हें केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड (CBFC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। हिंदी सिनेमा में अरविंद त्रिवेदी ने पराया धन से डेब्यू किया था, जो 1971 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में राकेश रोशन, हेमा मालिनी और बलराज साहनी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। अरविंद त्रिवेदी काफ़ी वक़्त से फ़िल्मों और टीवी की चकाचौध से दूर थे। आख़िरी बार वो 1998 में गुजराती फ़िल्म में नज़र आये थे।

chat bot
आपका साथी