Ramayan के 'लक्ष्मण' ने प्रपोज़ डे पर इस अंदाज़ में दी चेतावनी, जिसे देखकर नहीं रुकेगी हंसी!

वनवास के दौरान रावण की बहन सूर्पनखा सुंदरी का रूप धारण करके राम और लक्ष्मण के समक्ष बारी-बारी से प्रणय निवेदन करती है। मगर जब दोनों भाई बात नहीं मानते तो वो अपने असली रूप में आकर सीता पर हमला करना चाहती है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 08:11 AM (IST)
Ramayan के 'लक्ष्मण' ने प्रपोज़ डे पर इस अंदाज़ में दी चेतावनी, जिसे देखकर नहीं रुकेगी हंसी!
रामायण के दृश्य में सुनील लहरी। फोटो- मिड-डे

नई दिल्ली, जेएनएन। वैलेंटाइन वीक चल रहा है। प्यार का खुशनुमा एहसास दिलों और फ़िज़ा में महसूस किया जा रहा है, मगर ऐसे रोमांटिक माहौल में रामायण के लक्ष्मण ने एक चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी उन लोगों के लिए है, जो प्रपोज़ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मगर, इस चेतावनी को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया है, जिसमें उनके और सूर्पनखा के बीच लोकप्रिय दृश्य को दिखाते हुए प्रपोज़ डे की चेतावनी दी गयी है। वनवास के दौरान रावण की बहन सूर्पनखा सुंदरी का रूप धारण करके राम और लक्ष्मण के समक्ष बारी-बारी से प्रणय निवेदन करती है।

मगर, जब दोनों भाई बात नहीं मानते तो वो अपने असली रूप में आकर सीता पर हमला करना चाहती है, तभी लक्ष्मण सीता को बचाने के लिए सूर्पनखा पर बाण से हमला करते हैं, जिसमें सूर्पनखा की नाक कट जाती है। इसी घटनाक्रम के बाद रावण सीता का अपहरण करके लंका ले जाता है। इस कथा पर बनाये गये मीम में लिखा है- प्रपोज़ डे से याद आया। एक बार सूर्पनखा ने भी प्रपोज़ डे मनाने की कोशिश की थी। इस मीम को शेयर करने के साथ सुनील ने लिखा- प्रपोज़ डे की चेतावनी। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सुनील लहरी की इस पोस्ट पर फैंस भी ख़ूब कमेंट कर रहे हैं। पिछले साल कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान लॉकडाउन पीरियड में दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया गया था। दोबारा प्रसारण में भी धारावाहिक को दर्शकों का ख़ूब प्यार मिला। रेटिंग्स के मामले में इसने कई शोज़ को पीछे छोड़ दिया। वहीं, डीडी नेशनल भी नम्बर वन चैनल बन गया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

रामायण के दोबारा प्रसारण से इससे जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां भी सतह पर आ गयी थीं और वो सारे कलाकार भी सोशल मीडिया में छा गये थे, जिन्होंने धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाये थे। उनमें लक्ष्मण बने सुनील लहरी, राम बने अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी शामिल हैं। अब ये सभी कलाकार सोशल मीडिया में ख़ूब सक्रिय हैं और अपने फैंस के साथ सीधा संवाद करते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी