Ramayan एक बार फिर देखने का मौका, जल्द आएगी टीवी पर

रामायण अब इस गुरुवार से कलर्स चैनल पर प्रसारित की जाएगीl रामायण प्रभु श्रीराम की जीवनी से प्रेरित हैl इसे कई एपिसोड में बनाया गया थाl हालांकि 2020 में इसे कुछ छोटा किया थाl इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:26 PM (IST)
Ramayan एक बार फिर देखने का मौका, जल्द आएगी टीवी पर
कलर्स चैनल ने रामायण को टीवी पर प्रसारित करने का निर्णय लिया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl रामानंद सागर की लोकप्रिय गाथा रामायण एक बार फिर टेलीविजन पर आने वाली हैl रामायण को 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था और पिछले लॉकडाउन में इसे दूरदर्शन पर दोबारा दिखाया गया थाl तब इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थेl रामायण गाथा के कलाकार पूरे भारत में लोकप्रिय हैl इसमें अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई हैl वहीं अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थीl लोग आज भी इस गाथा को देखना पसंद करते हैंl

रामायण अब इस गुरुवार से कलर्स चैनल पर आएगीl रामायण प्रभु श्रीराम की जीवनी से प्रेरित हैl इसे कई एपिसोड में बनाया गया थाl हालांकि 2020 में इसे कुछ छोटा किया थाl इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हैl अब इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलर्स चैनल ने एक बार फिर रामायण को टीवी पर लाने का निर्णय लिया हैl अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया आज भी काफी लोकप्रिय हैं और वह लोगों के मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़े हुए हैंl

 

View this post on Instagram

A post shared by 🇦 🇯 (@ramayan_loverrr)

अरुण गोविल ने कई शो में काम किया हैl वहीं दीपिका चिखलिया ने कुछ फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई हैl तीनों ने रामायण की विशेषता भी बताई थीl साथ में इससे कुछ बहुत कुछ सीखने की भी बात कही थीl रामायण रामानंद सागर ने बहुत ही विस्तार से बनाई हैl इसके हर एक पात्र को सजीव करने का प्रयास किया गया हैl इसके चलते यह सभी को बहुत पसंद आती हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by 🇦 🇯 (@ramayan_loverrr)

1987 के समय में यह शो इतना पसंद किया जाता था कि जब यह प्रसारित किया जाता था, तब रोड पर अघोषित कर्फ्यू लग जाता था और सभी लोग बड़े चाव से इसे देखा करते थेl रामायण के चलते लोगों में काफी संस्कार भी विकसित हुए थेl रामायण के तीनों कलाकार आज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते हैंl उनकी पोस्ट वायरल होती हैंl वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते हैं।

chat bot
आपका साथी