Dipika Chikhlia की इस तस्वीर को देखेकर फैंस हुए हैरान, मां सीता का अलौकिक रुप छोड़ अपनाया ये रुप

लॉकडाउन में रामायण के पुन प्रसारण के बाद इस शो के जहां सारे कैरेक्टर चर्चा में आए गए थे। वहीं दीपिका भी अब काफी सुर्खियों में हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 02:31 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 02:31 PM (IST)
Dipika Chikhlia की इस तस्वीर को देखेकर फैंस हुए हैरान, मां सीता का अलौकिक रुप छोड़ अपनाया ये रुप
Photo Credit - Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली,जेएनएन। रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल 'रामायण' से अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। शो में सीता का किरादार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का दर्शक देवी का रूप मानकर पूजते थे। आज भी दीपिका को लोग उतना ही पसंद करते हैं जितना की पहले। लॉकडाउन में 'रामायण' के पुन: प्रसारण के बाद इस शो के जहां सारे कैरेक्टर चर्चा में आए गए थे। वहीं दीपिका भी अब काफी सुर्खियों में हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपना एक क्यूट वीडियो शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखयिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह डिज़्नी कैरेक्टर के लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह कितनी प्यारी लग रही हैं। उनकी बड़ी-बड़ी नीली आंखें और खुले बाल उन पर काफी जच रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका की अदाएं भी प्रिंसेस जैसी लग रही है। इसे शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'डिज़्नी कैरेक्टर, हाहाहा... हर लड़कियों के बचपन का सपना, मैं और अधिक थी, मैं वास्तव में और अधिका अमर चित्र कथा में थी।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका की एक तस्वीर काफी पसंद की गई थी। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकउांट पर अपनी एक बेहद खूबसूरत फाटो पोस्ट की थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह ब्लैक एंड रेड गोल्डन बॉर्डर की साड़ी में कितनी ही प्यारी दिखीं थीं। इस दौरान उनके खुले हुए बाल और देखने का अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। दीपिका के पीछे एक ग्रीन कलर का पेड़ नजर आ रहा हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही दीपिका ने एक खास मैसेज भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'हैलो… तुम्हें सिर्फ वही मिलता है जो तुम भी नसीब हो…..तो खुश रहो और चिंता मत करो...।' इस तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया था।

chat bot
आपका साथी