Ramayan के फिर से शुरू होने पर लक्ष्मण ने कही दिल छूने वाली बात, शेयर की खास तस्वीर

Photo Credit- Sunil Lahri twitter Photo Screenshot

अब एक बार फिर से रामायण के शुरू होने पर इसके स्टार-कास्ट सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। री-टेलीकास्ट पर रामायण की सीता दीपिका चिखलिया के बाद अब लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने शुक्रिया कहा है।

Priti KushwahaFri, 16 Apr 2021 12:30 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी के चलते एक बार फिर से कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू का एलान किया गया। कई जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में ​एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पिछले साल की तरह ही रामानंद सागर की 'रामायण' का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। उस दौरान दूरदर्शन ने व्यूअरशिप के रिकॉर्ड बनाये थे और दूरदर्शन टॉप चैनल्स में शुमार हो गया था। वहीं अब एक बार फिर से 'रामायण' के शुरू होने पर इसके स्टार-कास्ट सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। री-टेलीकास्ट पर रामायण की सीता दीपिका चिखलिया के बाद अब लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने शुक्रिया कहा है।

रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने ​ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया है। इस ​ट्विट में उन्होंने वह टीवी पर ‘रामायण’ देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहते हुए लिखा, 'पिछले साल आज 16 अप्रैल को रामायण के लक्ष्मण मेघनाद युद्ध वाले एपिसोड ने 77.7 मिलियन लोगों के एक साथ देखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यह प्यार और इज्जत देने के लिए मैं उन सभी दर्शकों का बहुत बहुत आभारी हूं।'

सुनील लहरी से पहले हाल ही में रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सीता के लुक में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'यह साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि रामायण छोटे पर्दे पर इस साल फिर शुरू हो रही है। पिछले साल रामायण लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इतिहास ख़ुद को दोहरा रहा है। यह शो सिर्फ़ मेरे ही नहीं, बल्कि हज़ारों भारतीय परिवारों के जीवन का हिस्सा रहा है। आइए और हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण का ज्ञान बांटिए। स्टार भारत पर हर रोज़ शाम को सात बजे रामानंद सागर की रामायण देख सकते हैं।' 

आपको बता दें कि 'रामायण' स्टार भारत चैनल पर शाम 7.00 बजे प्रसारण किया जा रहा है। 'रामायण' में राम लक्ष्मण, सीता और रावण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को देखा गया है। वहीं 'रामायण' ने घर-घर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी प्रमुख जानकारियों और आंकड़ों के लिए क्लिक करें।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.