Ramayan In TRP List: फिर इस वजह से टॉप-5 में पहुंचा रामायण, पहले नंबर पर है दूरदर्शन का ये शो

Ramayan In TRP List दूरदर्शन पर भले ही अब रामायण का प्रसारण खत्म हो चुका है और अन्य चैनलों पर एक बार फिर प्रसारण होने पर भी लोग इन्हें देखना पसंद कर रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 08:03 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:46 AM (IST)
Ramayan In TRP List: फिर इस वजह से टॉप-5 में पहुंचा रामायण, पहले नंबर पर है दूरदर्शन का ये शो
Ramayan In TRP List: फिर इस वजह से टॉप-5 में पहुंचा रामायण, पहले नंबर पर है दूरदर्शन का ये शो

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण को लोगों ने काफी पसंद किया और टीआरपी के आधार पर रामायण ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कई हफ्तों तक यह टीआरपी रैंकिंग में टॉप 5 में बना रहा और कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। दूरदर्शन पर भले ही अब रामायण का प्रसारण खत्म हो चुका है और अन्य चैनलों पर एक बार फिर प्रसारण होने पर भी लोग इन्हें देखना पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते की टीआरपी रैंकिंग में रामायण टॉप 5 में शामिल है।

जी हां, बार्क की ओर से वीक-25 की टीआरपी रैंकिंग जारी कर दी गई है, जिसमें दूरदर्शन, महाभारत और रामायण ने भी अपना स्थान बनाया है। अगर ओवरऑल कैटेगरी की बात करे तो इस हफ्ते पहले स्थान पर दूरदर्शन का कार्यक्रम श्रीकृष्णा रहा है, जो पिछले कुछ हफ्तों से टॉप-5 में बरकरार है। इसके बाद दूसरे स्थान पर है स्टार प्लस पर प्रसारित हो रही 'महाभारत'। आपको बता दें कि स्टार प्लस पर बीआर चोपड़ा की रामायण नहीं है, जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर हुआ था।

वहीं, तीसरे स्थान पर दंगल का शो 'महिमा शनिदेव की' है। चैनल दंगल के कई कार्यक्रम टीआरपी टॉप-5 में बने रहते हैं। हालांकि, इस बार दंगल के एक सीरियल को ही टॉप-5 में जगह मिली है। वैसे यह शो पिछले हफ्ते भी तीसरे स्थान पर था। इसके बाद चौथे स्थान पर दंगल की रामायण नहीं, बल्कि स्टार प्लस पर प्रसारित हो रही रामानंद सागर की रामायण ने जगह बनाई है। अभी इस दौरान शो में राम-रावण का युद्ध शुरू होने वाला है, जिसकी वजह से लोग उत्सुकता से देख रहे है।

Ayodhya ke vaasi, purusho mein sarvotam, sabke priy maryada purushottam Shri Ram ki kahaani #Ramayan..

4 May se, Somvaar se Ravivaar shaam 7:30 baje StarPlus par. #RamayanOnStarPlus@arungovil12 @LahriSunil @ChikhliaDipika pic.twitter.com/Hpg38bVxpw— StarPlus (@StarPlus) May 3, 2020

पांचवें स्थान पर स्टार उत्सव के कार्यक्रम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने जगह बनाई है। पिछले कई हफ्तों से धर्म आधारित शो को लोग काफी पसंद किया जा रहा है और लोग रामायण, महाभारत श्रीकृष्णा आदि देख रहे हैं। साथ ही अन्य एंटरटेनमेंट कार्यक्रम के फ्रैश एपिसोड भी शूट नहीं हो पा रहे थे, ऐसे में दर्शक इन्हें कम पसंद कर रहे थे।  

chat bot
आपका साथी