'रामायण' एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को नये गेटअप में देख फैंस को याद आयीं 'सीता', बोले- जय मां सीते...

दीपिका अक्सर अपनी यादें और अपडेट्ल सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस काफ़ी पसंद करते हैं। अब दीपिका ने एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैंस को रामायण की माता सीता की याद आ गयी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:11 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:34 PM (IST)
'रामायण' एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को नये गेटअप में देख फैंस को याद आयीं 'सीता', बोले- जय मां सीते...
Dipika Chikhalia as Sita and with Sunil Lahri in a scene. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक का क्रेज़ दर्शकों में आज भी है। वहीं, इसके कलाकार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, लक्ष्मण बने सुनील लहरी और सीता के किरदार में नज़र आयीं दीपिका चिखलिया की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

अब सोशल मीडिया के दौर में इसका अंदाज़ा भी लगाना आसान है। दीपिका, अक्सर अपनी यादें और अपडेट्ल सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफ़ी पसंद करते हैं। अब दीपिका ने एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस को रामायण की माता सीता की याद आ गयी। इस फोटो में दीपिका माइथोलॉजिकल गेटअप में हैं। राजसी लिबास पहने उनके सिर पर ताज सजा है। दीपिका एक दीये की ओर देख रही हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा- प्रकाश हमें राह दिखाये। दीपिका की यह फोटो उनके नये प्रोजेक्ट की है, जिसके शूटिंग अपडेट वो लगातार शेयर कर रही हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका की इस फोटो को ख़ूब लाइक किया जा रहा है और फैंस भावुक होकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा- हमारी गाइडिंग स्टार आप हो। एक फैन ने क्राउन की तारीफ़ करते हुए लिखा कि यह आपके सिर पर ख़ूब जंच रहा है, जैसे आपके लिए ही बना हो। कुछ ने दीपिका की आंखों की तारीफ़ की तो कुछ ने उनकी ख़ूबसूरती को सराहा। कई फैंस ने उन्हें मां कहकर संबोधित किया। वहीं, कुछ फैंस ने कमेंट में सिर्फ़ जय सीता मां लिखा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

इससे पहले दीपिका ने शूटिंग के बीटीएस वीडियो भी शेयर किये थे, जिनमें वो को-स्टार राणा यशोधन सिंह के साथ दिख रही हैं। यह वीडियो वेब सीरीज़ जय मां वैष्णो देवी की शूटिंग के हैं।

रामायण धारावाहिक बेहद सफल रहा था। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर इसका दोबारा प्रसारण किया गया था, जिसने रिकॉर्ड तोड़ सफलता अर्जित की थी। रामायण के एक एपिसोड ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बनाया था।

chat bot
आपका साथी