'रावण' अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफ़वाह पर बोले रामायण के 'लक्ष्मण'- आज-कल कोई ना कोई बुरी ख़बर...

पिछले साल अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफ़वाह तब उड़ी थी जब दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा था। 2020 में लॉकडाउन का एलान करने के साथ ही मार्च में रामायण का पुन प्रसारण किया गया था जिसे काफ़ी सक्सेस मिली थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 04:46 PM (IST)
'रावण' अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफ़वाह पर बोले रामायण के 'लक्ष्मण'- आज-कल कोई ना कोई बुरी ख़बर...
Ramayan Actor Arvind Trivedi Aka Ravan Death News. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया के इस दौर में सबसे ज़्यादा पर अफ़वाहों को लगते हैं। ग़लत सूचनाएं पलक झपकते ही यहां से वहां पहुंच जाती हैं। मंगलवार रात को ऐसा ही हुआ, जब रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुई कलाकार अरविंद त्रिवेदी के निधन की ख़बर फैल गयी, जिसे लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने ग़लत बताते हुए ऐसी ख़बरों को ना फैलाने की अपील की। दिलचस्प पहलू यह है कि ठीक एक साल पहले भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की ख़बर उड़ी थी, जिसका उनके परिवार ने खंडन किया था।

बुधवार सुबह सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें से एक अरविंद त्रिवेदी की रावण वाले लुक की थी। दूसरी तस्वीर में सुनील अरविंद त्रिवेदी के साथ दिख रहे हैं। यह तस्वीर एक-दो साल ही पुरानी है। इन तस्वीरों के साथ सुनील ने लिखा- आज-कल कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से। ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी ख़बर। मेरी प्रार्थना है झूठी अफ़वाह फैलाने वालों से कृपा करके इस करह की ख़बर ना फैलाएं। भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सीता दीपिका चिखलिया ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रणाम की इमोजी बनायी। वहीं, इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने भी लिखा कि ईश्वर की अनुकम्पा से अरविंद त्रिवेदी जी बिल्कुल ठीक हैं।

पिछले साल 3 मई को उड़ी थी अफ़वाह

पिछले साल 3 मई को भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की ख़बर उड़ी थी, जिसके बाद उनके भतीजे कौस्तुभ बी त्रिवेदी ने ट्विटर पर इसका खंडन किया था। उन्होंने लिखा था- मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। गुज़ारिश है, फ़र्ज़ी ख़बरें उड़ाना बंद कीजिए। अब कृपया, इसे फैलाइए।

Dear all my uncle Arvind Trivedi lankesh is all good and safe. Stop spreading fake news it is request. Now please spread this. Thanks pic.twitter.com/XvmGnCPNy5— Kaustubh b trivedi (@KaustubhbB) May 3, 2020

बता दें, पिछले साल अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफ़वाह तब उड़ी थी, जब दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा था। 2020 में लॉकडाउन का एलान करने के साथ ही मार्च में रामायण का पुन: प्रसारण किया गया था, जिसे काफ़ी सक्सेस मिली थी। 82 साल के अरविंद त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने कई फ़िल्मों में भी काम किया था। हालांकि, उनके करियर का सबसे यादगार किरदार रावण ही है। 

chat bot
आपका साथी