'लक्ष्मण' ने फैंस से पूछा 'रामायण' से जुड़ा ये सवाल, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर शो से और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से सुनील ने रामायण के एक सीन की तस्वीर पोस्ट की है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:28 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:28 AM (IST)
'लक्ष्मण' ने फैंस से पूछा 'रामायण' से जुड़ा ये सवाल, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?
Photo Credit - Sunil Lahri Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का बहुचर्चिम सीरियल 'रामायण' आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस शो जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ये शो बीते लगे लॉगडाउन में फिर से टेलीकास्ट किया गया था। 'रामायण' को एक बार फिर से काफी पसंद किया गया था। शो के शुरू होने के साथ ही इसके सभी कलाकार फिर चाहे वो राम हो, सीता हो या​ फिर लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ही क्यों न हो सभी एक बार फिर से चर्चा में आए गए हैं। वहीं 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर शो से और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से सुनील लहरी ने सोशल मीडिय पर वह 'रामायण' के एक सीन की तस्वीर पोस्ट की है और लोगों से इससे जुड़ा सवाल पूछा है। यहां देखें पोस्ट...

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

 'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने शो के एक सीन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में राम और लक्ष्मण एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों ऋषि से बात करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने फैंस से सवाल पूछते हुए लिखा, 'क्या आप जानते हैं, ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है?' एक्टर के इस सवाल पर लगातार यूजर जवाब देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने उत्तर देते हुए लिखा, ' दशरथजी और अवधवासी जब जनकपुर आए थे।' ज्यादातर यूजर सुनील लहरी के पूछे गए सवाल का सही उत्तर दे रहे हैं। एक्टर की ये तस्वीर लगातार वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

हाल ही में सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख फॉलोवर्स होने की खुशी में अपने फैंस को धन्यवाद कहा था। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में सुनील का लुक काफी बदला हुआ नजर आया था। फोटो में आप देख सकते हैं कि उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और बाल भी बड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनील ने कैप्शन में लिखा, 'आज कोई कैप्शन नहीं ट्रैवल कर रहा हूं बस इतना ही कहूंगा धन्यवाद और आप सभी को प्यार... मुझे सपोर्ट देने के लिए, मुझे प्यार करने के लिए, मेरा सम्मान करने और मुझ पर विश्वास करने के लिए मेरे डेढ़ लाख इंस्टाग्राम फैमिली।'

chat bot
आपका साथी