'रामायण' के लक्ष्मण ने दिया अपने पूछे गए सवाल का सही उत्तर, जानें कितने क़रीब थे जवाब के...

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर शो से और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सुनील ने रामायण के एक सीन की तस्वीर पोस्ट कर फैंस से उससे जुड़ा सवाल पूछा था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:25 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:25 PM (IST)
'रामायण' के लक्ष्मण ने दिया अपने पूछे गए सवाल का सही उत्तर, जानें कितने क़रीब थे जवाब के...
Photo Credit - Sunil Lahri Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का फेमस धार्मिक सीरियल 'रामायण' को देखने के लिए आज भी दर्शक उत्सुक रहते हैं। इस शो के देखने के लिए कभी लोग पूरे सप्ताह इंजतार किया करते थे। वहीं एक छत के निचे पूरा मोहल्ला इकट्ठा होकर 'रामायण' देखता था। आज भी इस शो जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ये शो बीते लगे लॉगडाउन में फिर से टेलीकास्ट किया गया था। शो के पुन: प्रसारण के साथ ही इसके सभी कलाकार एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर शो से और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सुनील ने 'रामायण' के एक सीन की तस्वीर पोस्ट कर फैंस से उससे जुड़ा सवाल पूछा था। वहीं आज उन्होंने अपने पूछ गए सवाल का सही उत्तर बताया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सुनील लहरी ने कल यानी 24 जून को 'रामायण' के एक सीन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने कैप्शन में सवाल पूछते ​हुउ लिखा था, 'क्या आप जानते हैं, ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है?' एक्टर के इस पोस्ट पर हजारों फैंस ने जवाब दिया। कइयों ने पहचान कर सही उत्तर दिया तो कई वहां तक पहुंचने में नाकाम रहे। इस तस्वीर में राम और लक्ष्मण एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों ऋषि से बात करते दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सुनील लहरी ने अपने पूछे गए सवाल का सही उत्तर दिया है। उन्होंने बताया कि ये सीन कब का है। सुनील ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कल पूछे गए 'रामायण' के सवाल का सही जवाब, जनक महल का स्वयंवर से पहले जब विश्वामित्र स्वयंवर में ले जाने के लिए आते हैं, जिन्होंने सही जवाब दिया उन्हों बधाई, जो सही नहीं बता पाए अगली बार ट्राई करें...।' इस जवाब को सुनकर वो फैंस काफी खुश हैं जिन्होंने सही उत्तर दिया था। वहीं कई ने लिखा की हम करीब करीब तक पहुंच गए थे।

chat bot
आपका साथी