Ramayan एक्टर अरुण गोविल के अलावा ये टीवी स्टार्स भी बन चुके हैं छोटे पर्दे पर 'राम', देखें लिस्ट

रामानंद सागर का धार्मिक सीरियल रामायण अब तक के सबसे चर्चित और पसंदीदा सीरियल्स में से एक रहा है। इस सीरियल के हर किरदारों को लोग असल जिंदगी भी भगवान मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। रामायण में श्रीराम का किरदार एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:36 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:42 PM (IST)
Ramayan एक्टर अरुण गोविल के अलावा ये टीवी स्टार्स भी बन चुके हैं छोटे पर्दे पर 'राम', देखें लिस्ट
Photo credit - Gurmeet/ Nitish/arun govil Insta

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का धार्मिक सीरियल 'रामायण' अब तक के सबसे चर्चित और पसंदीदा सीरियल्स में से एक रहा है। इस सीरियल के हर किरदारों को लोग असल जिंदगी भी भगवान मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। 'रामायण' में श्रीराम का किरदार एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था, जब्कि सीता माता बनीं थी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया। वैसे तो जब भी ‘राम’ के किरदार को जब भी याद किया जाता है तो लोगों के ज़हन में हमेसा अरुण गोविल का नाम आता है लेकिन आज हम आपको अरुण गोविल के अलावा उन कलाकारों के बारे में बताते हैं। जिन्होंने पर्दे पर राम का किरदार बखूबी निभाया है। जानें उनके बारे में...

नितीश भरद्वाज : 1987 के बाद साल साल 2002 में एक बार फिर ‘रामायण’ बनाई गई जिसमें राम का किरदार नितीश भारद्वाज ने निभाया। इससे पहले नितीश ने महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था।

गुरमीत चौधरी : इसके बाद 2008 में फिर से 'रामायण' सीरियल बनाया गया। इसे किसी और ने नहीं बल्कि रामानंद सागर के बेटे आनंद सागन ने बनाया था। इसमें राम का किरदार एक्टर गुरमीत चौधरी ने निभाया था। वहीं सीता का रोल देबिना बनर्जी ने निभाया था, जो कि अब गुरमीत चौधरी की रियल वाइफ हैं। शो के बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी।

गगन मलिक : साल 2015 में हनुमान पर आधारित एक सीरियल शुरू हुआ जिसका नाम था 'संकटमोचन महाबली हनुमान'। इस सीरियल में गगन मलिक राम के किरदार में नजर आए थे।

आशीष शर्मा : साल 2015 में शुरू हुए एक और सीरियल 'सिया के राम' में सीता की नजर से रामायण को दिखाया गया था। इसमें एक्टर आशीष शर्मा ने राम का किरदार निभाया था और सीता का रोल मदिराक्षी मुंडले ने प्ले किया था।

पीयूष सचदेव : लाइफ ओके चैनल के पॉपुलर शो 'देवों के देव महादेव' में राम-सीता का मिलन दिखाया गया था। इसमें पीयूष सचदेव राम के रोल में नज़र आए थे। इस सीरियल में मौनी रॉय ने भी लीड रोल प्ले किया था।

हिमांशु सोनी : 'राम-सिया के लव-कुश' सीरियल में हिमाशुं सोनी ने राम का किरदार निभाया था, जबकि शिव्या पठानिया सीता के रोल में नजर आई थीं।

chat bot
आपका साथी