Ramadan 2021: हिना खान से लेकर संजीदा शेख तक, टीवी स्टार्स ने इस अंदाज में फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद

मंगलवार को माह-ए-रमजान के चांद के साथ रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को खास अंदाज में मुबारकबाद दी है। बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी फैंस को रमजान का पाक महीना शुरू होने के लिए बधाई दी है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 11:02 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 11:02 AM (IST)
Ramadan 2021: हिना खान से लेकर संजीदा शेख तक, टीवी स्टार्स ने इस अंदाज में फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद
टीवी अभिनेत्री हिना खान और संजीदा शेख, Instagram : realhinakhan/iamsanjeeda

नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को माह-ए-रमजान के चांद के साथ रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को खास अंदाज में मुबारकबाद दी है। बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी फैंस को रमजान का पाक महीना शुरू होने के लिए बधाई दी है। टीवी सितारों ने माह-ए-रमजान की सोशल मीडिया पर फैंस को खास अंदाज में मुबारकबाद दी है। ऐसे में हम आपको इन सितारों से रूबरू करवाते हैं।

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें साझा कर फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीर में हिना खान ने यल्लो कलर का पारंपरिक सूट पहना हुए। साथ ही लाइट मेकअप भी किया हुआ है, जिसमें हिना खान काफी सुंदर लग रही थी। तस्वीरों में हिना खजूर की प्लेट ले जाती हुई नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

वहीं बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सेल्फी साझा कर फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है। वहीं छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी शेयर कर मुबारकबाद दी है। टीवी अभिनेता आमिर अली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सेल्फी शेयर कर फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है।

वहीं दीपिका कक्कड़ के पति और टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने खास अंदाज में फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने आधिकरिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शोएब इब्राहिम का पूरा परिवार नजर आ रहे है। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने फैंस के लिए लिखा, 'इब्राहिम परिवार की तरफ से आप सब को रमजान मुबारक। खूब इबादत करिए, घर पर रहिए, खुश रहिए, प्यार बांटते और दुआ में पूरी दुनिया को याद रखिए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Ali (@aamirali)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

अभिनेत्री संजीदा शेख ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है। इनके अलावा और भी कई सितारों ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए रमजान की मुबारकबाद दी है।  

chat bot
आपका साथी