Bigg Boss 15 की इस कंटेस्टेंट को पसंद करते हैं राखी सावंत के पति रितेश, सबके सामने किया प्रपोज

राखी सावंत ने बिग बॉस 15 में अपने NRI पति रितेश के साथ एंट्री की है। राखी के साथ ही उनके पति भी बिग बॉस में एंट्री करते ही ऐसे छा गए कि उन्होंने पत्नी के सामने ही शो की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी को प्रपोज कर दिया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:34 AM (IST)
Bigg Boss 15 की इस कंटेस्टेंट को पसंद करते हैं राखी सावंत के पति रितेश, सबके सामने किया प्रपोज
राखी सावंत और उनके पति रितेश, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। सो के चर्चा में बने रहने की वजह है शो में हुई वाइल्ड कार्ड सदस्यों की एंट्री। इन वाइल्ड कार्ड सदस्यों में से एक राखी सावंत भी हैं। उन्हीं की वजह से शो एक बार फिर से चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि राखी सावंत की बिग बॉस में एंट्री हुई है एक ट्विस्ट के साथ। ये ट्विस्ट है राखी सावंत के पति रितेश। राखी सावंत ने बिग बॉस 15 में अपने NRI पति रितेश के साथ एंट्री की है। राखी के साथ ही उनके पति भी बिग बॉस में एंट्री करते ही ऐसे छा गए कि उन्होंने पत्नी के सामने ही शो की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी को प्रपोज कर दिया।

दरअसल वाइल्ड कार्ड कंटेंस्टेंस की एंट्री के बाद आज शो में पहला वीकेंड का वार होने जा रहा है। जिसका एक छोटा सा प्रोमो वीडियो कलर्स टेलीविजन की तरफ से शेयर किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि राखी सावंत के पति रितेश ने नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने अपने प्यार का इजहार किया है। लेकिन रितेश ने अपने प्यार का इजहार पत्नी राखी के लिए बल्कि शो की एक दूसरी प्रतिभागी के लिए किया है। ये प्रतिभागी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी हैं।

इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान वीकेंड का वार में आते हैं और सभी कंटेस्टेंट्स को बताता हैं कि राखी सावंत के पति रितेश ने शो में एंट्री से पहले उन्हें कुछ बताया था। सलमान बताते हैं कि रितेश ने बताया था कि वो शमिता शेट्टी को पसंद करते हैं। ये सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। इसके बाद रितेश हाथ में गुलाब लेकर शमिता शेट्टी को सबके सामने प्रपोज करते हैं। ये सब देखकर राखी सावंत भी हैरान रह जाती हैं। रितेश शमिता को अंग्रेजी में प्रपोज करते हैं। जिसके बाद सलमान खान उन्हें याद दिलाते हैं कि ये बिग बॉस है बिग ब्रदर नहीं। ये देख सभी लोग जोर- जोर से हंसने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडिया को खासा पसंद भी किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स रितेश के मस्तीभरे अंदाज की सराहना कर रहे हैं। हालांकि कई लोग अब भी ये मानने को तैयार नहीं हैं कि ये राखी सावंत के पति ही हैं। बता दें कि शो में राखी सावंत और रितेश के अलावा देवोलिनी भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई ने भी बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। इससे पहले इन दोनों को बिग बॉस के सीजन 13 में देखा गया था।

chat bot
आपका साथी