राखी सावंत ने माना हो गया था अभिनव शुक्ला से लगाव, 'जानवर से हो जाता है, वो तो फिर भी इंसान हैं'

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें इस नकली प्यार के चक्कर में अभिनव से असल में लगाव हो गया था। इतने दिन साथ रह कर जानवर के साथ भी लगाव हो जाता है वो तो एक जीता जागता इंसान है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 11:25 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 11:25 AM (IST)
राखी सावंत ने माना हो गया था अभिनव शुक्ला से लगाव, 'जानवर से हो जाता है, वो तो फिर भी इंसान हैं'
Image Source: Bigg boss 14 fan page on instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। राखी सावंत को अजीब बयानों के लिए जाना जाता है इसके चलते वो पिछले काफी दिनों से खबरों में हैं। अब राखी सावंत ने एक्टर अभिनव शुक्ला से अपने प्यार का इजहार किया है। राखी और अभिनय बिग बॉस 14 के घर में मिले थे। हालांकि घर में अभिनव के साथ उनकी पत्नी रूबीना दिलैक भी मौजूद थीं। पर राखी तो राखी हैं वो बीवी की मौजूदगी में ही अभिनव के साथ फ्लर्ट करने लगी। वैसे शो में ही राखी ने साफ कर दिया था कि वो सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ऐसा कर रही हैं।

खुलेआम करतीं थीं अभिनव से फ्लर्ट

वहीं अब राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें इस नकली प्यार के चक्कर में अभिनव से असल में लगाव हो गया था। राखी ने कहा कि बिग बॉस का घर बोरिंग काफी बोरिंग हो रहा है। इसके लिए राखी ने अभिनव की पत्नी रुबीना दिलैक से बात की थी। राखी ने रुबीना से कहा था कि वह अभिनव संग नकली रोमांटिक एंगल शुरू करके दर्शकों को एंटरटेन करेंगी।

अब माना हो गया था लगाव

राखी सावंत ने आगे कहा मैं तो घर के अंदर सिर्फ एंटरटेनमेंट कर रही थी और हां, उनके पति के साथ मैं झूठा अफेयर चला रही थी। लेकिन कहीं न कहीं पर, मैं झूठ नहीं बोलूंगी, वह बहुत अच्छे इंसान हैं, थोड़ा था लगाव इंसान को हो जाता है। जानवर के साथ हो जाता है, वो तो एक जीता जागता इंसान है। वो बहुत अच्छे इंसान हैं, अपनी बीवी रुबीना दिलैक की परवाह करते हैं।

बता दें कि अभिनव आजकल केपटाउन में हैं। वो खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग लेने गए हैं। उनके जाने से पहले ही राखी ने भविष्यवाणी कर दी कि इस शो को अभिनव ही जितेंगे। वहीं रूबीना पिछले दिनों कोरोना से पीड़ित हो गईं थीं फिलहाल वो आसोलेशन में हैं। 

chat bot
आपका साथी