प्रत्युषा के पिता को आज भी इंसाफ़ का इंतज़ार, बेटी के बॉयफ्रेंड को लेकर कही यह बात

रत्युषा बनर्जी की मौत 4 साल पहले हुई थी। उनका शव मुंबई के फ्लैट में पाया गया था। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे सुसाइड बताया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 09:51 AM (IST)
प्रत्युषा के पिता को आज भी इंसाफ़ का इंतज़ार, बेटी के बॉयफ्रेंड को लेकर कही यह बात
प्रत्युषा के पिता को आज भी इंसाफ़ का इंतज़ार, बेटी के बॉयफ्रेंड को लेकर कही यह बात

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बालिका वधू' फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। बेहद ही कम उम्र में प्रत्युषा इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। उनके जाने के बाद उनकी फैमिली की जिंदगी मानों थम सी गई है। प्रत्युषा ने 1 अप्रेल, 2016 को सुसाइट कर लिया था। 1 तारीख को उनकी चौथी डेथ एनिवर्सरी थी। प्रत्युषा के माता-पिता आज भी मुंबई के कांदिवली में रहते हैं। उनका मानना है कि उसने सुसाइड नहीं किया था। आज भी वह बेटी के लिए इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

 

View this post on Instagram

Longgg drive... Navratri ki shubhkamnayein sabhi ko... Jai mata di!!! 😄😄😄

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats) on Oct 18, 2015 at 1:48am PDT

प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी ने स्पॉटबॉय से बातचीत में प्रत्युषा को लेकर कई सारी बातें की हैं। उन्होंने स्पॉटबॉय संग इंटरव्यू में कहा, 'सच्चाई तो ये है कि लॉकडाउन की वजह से अपनी बेटी की तस्वीर पर चढ़ाने के लिए किसी माला या फूल का इंतजाम नहीं कर पाया। बड़ी मुश्किल से मैंने कुछ फूल जुटाए और खुद ही उसकी तस्वीर पर चढ़ाने के लिए माला तैयार की।'

 

View this post on Instagram

Party nighttttt.... @maany_manav @adaakhann

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats) on Oct 12, 2015 at 11:43am PDT

शंकर बनर्जी ने आगे कहा, 'उन्हें आज भी इस बात की सबसे ज्यादा तकलीफ है कि प्रत्युषा के मामले में अभी ट्रायल की शुरुआत नहीं हुई है।' वहीं जब उनके पिता से ये पूछा गया कि क्या वह प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से मिले थे? इस पर उन्होंने कहा, 'मैंने उसे दिंडोशी कोर्ट में देखा था। हमें देखकर उसका चेहरा बदल गया था, पसीना-पसीना हो गया। वो कोर्ट में आया और अगली डेट लेकर चला गया।'

 

View this post on Instagram

Kuchh toh hai tujhse raabta.... Tu humsafar hai phir kya fikar hai.... @rahul.r.singh.378

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats) on Oct 2, 2015 at 10:48am PDT

इसके साथ ही शंकर बनर्जी ने कहा, 'आज भी मेरी बेटी के दोस्त हमसे फोन पर बात करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी मैं उनसे जुड़ा हुआ हूं। लेकिन सच कहूं तो हमारा सब कुछ लुट गया। हमरे पास अब सिवाए मेरी बेटी की यादों के अब कुछ नहीं बचा। अब तो हमें बस इंसाफ की उम्मीद है। वो मिल जाए हमें बस।'

बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी की मौत 4 साल पहले हुई थी। उनका शव मुंबई के फ्लैट में पाया गया था। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे सुसाइड बताया था। पुलिस ने जांच की और फिलहाल मामला कोर्ट में है।

chat bot
आपका साथी