Poonam Pandey Domestic Violence: क्या ‘बिग बॉस 14’ में जाने के लिए पूनम पांडे ने किया ये सारा नाटक?

अपनी बोल्ड फोटोज़ और वीडियोज़ की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस इस वक्त किसी और वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले पूनम पांडे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप तरीके से शादी की।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 03:40 PM (IST)
Poonam Pandey Domestic Violence: क्या ‘बिग बॉस 14’ में जाने के लिए पूनम पांडे ने किया ये सारा नाटक?
Photo Credit : Poonam Pandey/ Sam Photo From Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी बोल्ड फोटोज़ और वीडियोज़ की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस इस वक्त किसी और वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले पूनम पांडे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप तरीके से शादी की। दोनों की शादी के बारे में फैंस को उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पता चला। शादी के 12 दिन बाद ही पूनम ने अपने पति सैम पर मारपीट करने का इल्ज़ाम लगाया और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। जिस वक्त ये सब हुआ तब पूनम और सैम हनीमून मनाने गोवा गए हुए थे।

पूनम की शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने सैम को अरेस्ट किया, हालांकि वो एक दिन बाद ही ज़मानत पर रिहा हो गए। इसके बाद पूनम ने फिर बयान दिया कि सैम ने उन्हें इतना मारा था कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। लेकिन हाल ही में खबर आई कि सैम और पूनम के बीच फिर से सब ठीक हो गया है। अब इन सारे ड्रामों के बीच एक्ट्रेस को लेकर एक चर्चा की जा रही है कि पूनम ये सब बिग बॉस 14 में जाने के लिए कर रही हैं। ये सारी कॉन्ट्रोवर्सी उन्होंने बिग बॉस 14 में जाने के लिए क्रिएट की है। अब पूनम ने इसे लेकर बयान दिया है।

ईटी टाइम्स से बात करते हुए पूनम ने बिग बॉस में जाने से मना किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल भी नहीं है...मैं बिग बॉस 14 में नहीं जा रही हूं। बिग बॉस शो का हिस्सा बनने के लिए मैं बहुत छोटी हूं’। आपको बात दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में पूनम ने कहा था कि उनके और सैम के बीच सब ठीक हो गया है और वो लोग जल्द ही मुंबई वापस लौटेंगे। वहीं सैम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पूनम और अपनी शादी की एक फोटो भी शेयर की थीं। जो कि वो पहले डिलीट कर चुके थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on Sep 26, 2020 at 8:47am PDT

chat bot
आपका साथी