Pearl V Puri के दुष्कर्म मामले को लेकर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, कहा- धरने पर बैठो, भूख हड़ताल करो...

टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिनेता पर्ल वी पुरी , Instagram: devoleena/pearlvpuri

छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। हालांकि टीवी के कई सितारे उनपर लगे सभी आरोपों को झूठ और निराधार बता रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लिए इंसाफ की अपील भी कर रहे हैं।

Anand KashyapMon, 07 Jun 2021 02:14 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। हालांकि टीवी के कई सितारे उनपर लगे सभी आरोपों को झूठ और निराधार बता रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लिए इंसाफ की अपील भी कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के मामले को लेकर अब मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार हाल ही में टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने पर्ल वी पुरी पर जिस नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है उसकी इंस्टाग्राम आईडी का खुलासा कर दिया था। जिसके बाद नाबालिग की मां की पोस्ट्स पर भद्दे कमेंट आने लगे। ऐसा करने पर अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना गु्स्सा निकाला है। साथ ही किसा का भी नाम लिए बिना नाबालिग की पहचान उजागर करने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'कुछ तो इंसानियत रखो। कैसे गंदे लोग हो तुम। डिक्शनरी खोलो और Empathy (हमदर्दी) का मतलब समझो बेवकूफों। ऐसे घिनौनी चर्चा को बंद करो और अदालत को फैसला करने दो..सचमुच मानवता अपने सबसे निचले स्तर पर है...सस्ता यह सब।'

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने दूसरी ट्वीट में लिखा, 'मां-बाप ने इंसानियत सिखाई होती तो 7 साल की बच्ची की मां के इंस्टा अकाउंट पर गधों की तरह कमेंट करने से पहले 100 बार सोचते। और जिसने भी बच्ची की पहचान उजागर की है। उसको भी सलाखों के पीछे होना चाहिए। मुझे आशा है कि आप या आपके प्रियजन इसे समझेंगे।' देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसको लेकर तीसरा ट्वीट भी किया है।

उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'आपका सोशल मीडिया हैंडल उसकी मदद नहीं कर रहा है। लेकिन कर्म निश्चित रूप से आप में से हर एक पर वापस आ जाएगा जो उस छोटी सी 7 साल की बच्ची को कोस रहा है। कैसे लोग हो यार तुम लोग..धरने पर बैठो, भूख हड़ताल करो, दिखाओ अपना समर्थन ..लेकिन गंदगी मत फैलो..क्या गंदगी मचा राखी है।' सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी के यह सभी ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं।

 

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.