नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के फंसे पर्ल वी पुरी की दोस्त ने बयां किया उनका हाल, बताया- वो सदमे में हैं

आपको बता दें कि दुष्कर्म मामले में पर्ल वी पुरी को 15 जून 2021 को बेल मिली थी। इसके बाद पर्ल को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा है। पर्ल एक नामी टीवी एक्टर हैं जो कि कई बड़े शोज का हिस्सा रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:37 PM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के फंसे पर्ल वी पुरी की दोस्त ने बयां किया उनका हाल, बताया- वो सदमे में हैं
Photo Credait - Rashmi Aaryaa Instagram Acount Photo Screenshoot

नई दिल्ली, जेएनएन। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पिछले 10 दिन से सलाखों के पीछे कैद पर्ल वी पुरी को फिलहाल ज़मानत मिल गई है। एक्टर के जमानत पर छूटने के बाद कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया था। वहीं अब पर्ल वी पुरी की खास दोस्त रश्मि आर्या ने एक्टर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बेल पर बाहर आने के बाद पर्ल वी पुरी का हाल बयां किया है।

रश्मि आर्या ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत में पर्ल वी पुरी को लेकर कई सारी बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पर्ल निर्दोष हैं। मैं उसकी करीबी दोस्त हूं। वो एक ईमानदार लड़का है। रश्मि आगे कहती हैं, 'पर्ल जब से बेल पर बाहर आए हैं वह सदमें हैं। मैं जानती हूं वो वो बेकसूर है। वहीं उन पर लगे ये सारे आरोप गंदे और बेबुनियाद हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और पूरी उम्मीद है कि सच जरूर सबके सामने आएगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmi Aarya (@rashmi_aaryaa)

रश्मि आर्या के अनुसार पर्ल वी पुरी ने अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दौर देखा है। उन्होंने कहा, 'फिलहाल हम की यही प्रार्थना है कि पर्ल और उनकी मां ठीक रहें। ​इससे ज्यादा हम अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। हमें जस्टिस चाहिए। मेरी गारंटी है कि जल्द ही सच सबके सामने आएगा। सच का एक बड़ा हिस्सा बाहर आ ही चुका है, जो नहीं आया उसका भी जल्द खुलासा होगा।' 

आपको बता दें कि दुष्कर्म मामले में पर्ल वी पुरी को 15 जून, 2021 को बेल मिली थी। इसके बाद पर्ल को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा है। पर्ल एक नामी टीवी एक्टर हैं जो कि कई बड़े शोज का हिस्सा रहे हैं। उन्हें एकता कपूर के फेमस 'नागिन' सीरियल से पॉपुलैरिटी मिली है।

chat bot
आपका साथी