Pear v Puri पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बीच सामने आया एक्टर का एक वीडियो, लड़कियों के लिए कही थी ये बात

पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने 4 जून को गिरफ्तार किया था। पर्ल पर आरोप है कि इंडस्ट्री में काम दिलवाने के बहाने उन्होंने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पर्ल को Pocso Act के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:20 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:35 PM (IST)
Pear v Puri पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बीच सामने आया एक्टर का एक वीडियो, लड़कियों के लिए कही थी ये बात
Photo credit - Pearl V Puri Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने 4 जून को गिरफ्तार किया था। पर्ल पर आरोप है कि इंडस्ट्री में काम दिलवाने के बहाने उन्होंने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पर्ल को Pocso Act के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। एक्टर फिलहाल जेल में बंद हैं, लेकिन बाहर उनके इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है।

टीवी इंडस्ट्री के कई नामी कलाकारों से लेकर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दिव्या कुमार खोसला ने पर्ल का सपोर्ट किया है और उन्हें बेकसूर बताया है। सभी स्टार्स का कहना है कि पर्ल ऐसा कर ही नहीं सकते उन्हें झेठ केस में फंसाया जा रहा है। पर्ल ने हमेशा लड़कियों की बहुत इज्ज़त की है वो सेट पर भी सबके साथ बहुत अच्छे से रहते हैं। अब आरोप प्रत्यारोपों के बीच एक्टर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पर्ल लड़कियों के बारे में कुछ ऐसा कह रहे हैं जिसे सुनकर यकीनन आपका दिल खुश हो जाएगा।

वायरल वीडियो में पर्ल कार में नज़र आ रहे हैं और लड़कियों की इज्ज़त करने की बात कह रहे हैं। पर्ल कह रहे हैं ‘इज्ज़त एक ऐसी चीज़ है जो अगर आपने की तो ही आपको वापस मिलेगी, और अगर आप लड़कियों को इज्ज़त नहीं दे रहे हैं तब तो आप इज्ज़त के लायक ही नहीं है। इसलिए लड़कियों कि इज्ज़त करना बहुत ज़रूरी है, उनका खुश रहना बहुत ज़रूरी है क्योंकि अगर लड़कियां खुश रहेंगे तो ये दुनिया खुश रहेगी, हमेशा मुस्कुराती रहेगी’।

 

View this post on Instagram

A post shared by cutestar pearlvpuri fan Mithu (@starmracuteyar_pearlvpuri)

आपको बता दें पर्ल 4 जून से ही जेल में बंद हैं। दो बार उनकी ज़मानत की याचिका भी खारिज हो चुकी है पर्ल वी पुरी पहली बार वसई कोर्ट में 5 तारीख को पेश किए गए थे जहां उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। जिसके बाद उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। पर्ल वी पुरी ने एक बार फिर जमानत के लिए याचिका लगाई थी जो कि 11 जून की सुनवाई में दोबारा खारीज हो गई थी। अब देखना होगा कि पर्ल को कब इस केस में ज़मानत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी