रील के बाद रियल लाइफ में भी शादी के बंधन में बंधे पंड्या स्टोर के देव, गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेठा संग लिए सात फेरे

पंड्या स्टोर में देव का किरदार निभाने वाले अभिनेता अक्षय खरोडिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षय ने 19 जून 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड डॉक्टर दिव्या पुनेठा संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी देहरादून में हुई हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:05 PM (IST)
रील के बाद रियल लाइफ में भी शादी के बंधन में बंधे पंड्या स्टोर के देव, गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेठा संग लिए सात फेरे
अक्षय खरोडिया, दिव्या पुनेठा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना काल में कई बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन सेलेब्स तक शादी के बंद में बंध गए हैं। इन सेलेब्स में अब टेलीविजन अभिनेता अक्षय खरोडिया का नाम भी शामिल हो गया है। अक्षय खरोडिया ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। जिसकी तस्वीरें भी अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

पंड्या स्टोर में देव का किरदार निभाने वाले अभिनेता अक्षय खरोडिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षय ने 19 जून 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड डॉक्टर दिव्या पुनेठा संग सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी देहरादून में हुई हैं। शादी की रस्में कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए परिवार वालों की मौजूदगी में ही हुई है। जिसकी तस्वीरें अक्षय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kharodia (@akshay_kharodia)

शादी के बाद अक्षय खरोडिया ने ईटाइम्स के साथ बातचीत करते हुए शादी के फंक्शंस के बारे में बताया। अक्षय ने बताया कि, 'कोरोना के चलते शादी में सिर्फ घर के 10 सदस्य शामिल हुए थे। शादी मेरी उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा अच्छी तरह से संपन्न हुई। मेरा और दिव्या का परिवार पूरी तरह से खुश है। देहरादून में बारिश हो रही थी, लेकिन बारात से पहले ही रुक गई थी तो हम आराम से शादी की सभी रस्में पूरी कर पाए थे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kharodia (@akshay_kharodia)

आगे अक्षय ने बताया कि, 'मैंने और दिव्या ने अपनी शादी में कुछ अलग और हटकर किया। हमने खुद ही अपनी शादी के वचन लिखे और एक-दूसरे से निभाने का वादा भी किया। मेरे लिए शादी में दो सबसे यादगार पल रहे। पहला जब मैंने दिव्या को देखा। मैंने लंबे वक्त से उस पल का बेसब्री से इंतजार किया था और जैसे ही दिव्या मेरे सामने आईं, मेरे लिए वह भावुक क्षण था। दूसरा जब हम दोनों सबके सामने सात फेरे ले रहे थे।'

वहीं शादी के बाद छु्टटियां मनाने के सवाल पर अक्षय ने कहा कि, 'मुझे सिर्फ सात दिनों की छुट्टी मिली है और शादी के तुरंत बाद ही मैं शूटिंग में बिजी हो जाऊंगा इसलिए हमने अभी घूमने का कोई प्लान नहीं बनाया है। मुझे ऐसा लगता है कि शादी के बाद आपको एक ब्रेक मिलना चाहिए ताकि आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकें लेकिन काम भी जरूरी है। इसलिए मैं सात दिनों के बाद शूट पर लौट जाऊंगा।'

बता दें कि अक्षय खरोड़िया स्टार प्लस पर आने वाले धारावाहिक 'पंड्या स्टोर' में देव का किरदार निभा रहे हैं। इस धारावाहिक में अक्षय के अलावा शाइनी दोषी, किंशुक वैद्य मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा हाल ही में अक्षय क्रिस्टल डिसूजा के साथ 'एक बेवफा' गाने में भी नजर आए थे।

chat bot
आपका साथी