'पंड्या स्टोर' की 'धरा भाभी' ने फिर बिखेरा जलवा, बीच किनारे बिकिनी में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी

शाइनी दोशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना ग्लैमरस अवतार शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में शाइनी ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाइनी दोशी का बिकिनी लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 09:55 AM (IST)
'पंड्या स्टोर' की 'धरा भाभी' ने फिर बिखेरा जलवा, बीच किनारे बिकिनी में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी
शाइनी दोशी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की संस्कारी बहुएं अक्सर असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस होती हैं। इन्हीं में से एक हैं 'पंड्या स्टोर' फेम एक्ट्रेस शाइनी दोशी भी। पर्दे पर हमेशा साड़ी, लहंगा और सूट पहनने वाली शाइनी दोशी असल जिंदगी में बेगद ग्लैमरस हैं। शाइनी दोशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना ग्लैमरस अवतार शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में शाइनी ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाइनी दोशी का बिकिनी लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है।

शाइनी दोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शाइनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। अब हाल ही में शाइनी ने एक बार फिर से अपनी दिलकश तस्वीर शेयर कर हॉटनेस का तड़का लगा दिया है। शाइनी की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

शाइनी दोशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाइनी दोशी ने सफेद रंग की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है। तस्वीर में शाइनी बीच पर खड़ है और उन्होंने कैप के साथ ही सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। शाइनी दोशी का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनके फैंस कमेंट कर इस तस्वीर पर शाइनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट कर शाइनी को 'हॉटनेस की देवी' तक बता दिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shiny doshi (@shinydoshi15)

बीते दिनों शाइनी ने पति लवेश खैराजानी के साथ भी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में शाइनी दोशी बेहद हॉट लग रही थीं। शाइनी ने पति के साथ भी अपनी बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट की थी। बता दें कि शाइनी दोशी टेलीविजन अभिनेत्री हैं। इन दिनों शाइनी स्टार प्लस के धारावाहिक 'पंड्या स्टोर' में नजर आ रही हैं। इस धारावाहिक में शाइनी 'धरा' के किरदार में हैं जो किंशुक वैद्य उर्फ गौतम की पत्नी हैं। इससे पहले शाइनी 'सरस्वतीचंद्र', 'जमाई राजा', 'सरोजिनी: एक नई पहल' में नजर आ चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी