Nikki Tamboli की केपटाउन से बोल्ड तस्वीरें हुईं वायरल, समुद्र किनारे मोनोकोनी में दिए हॉट पोज

निक्की खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लेने को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में निक्की शो में हिस्सा लेने के लिए केपटाउन पहुंची हैं। जहां से वह लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रहीं हैं। इसी बीच अब निक्की की कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:40 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 12:02 PM (IST)
Nikki Tamboli की केपटाउन से बोल्ड तस्वीरें हुईं वायरल, समुद्र किनारे मोनोकोनी में दिए हॉट पोज
Photo Credit - Nikki Tamboli Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के चलते अबतक न जानें कितने लोगों की जान जा चुकी है। वहीं लोग लगातार इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसके रोजाना बढ़ते आंकड़े वकाई चिंता का कारण बना हुआ है। वहीं अब तक कोरोना वायरस बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों को अपना शिकार बना चुका है। इस महामारी में बहुत से सितारों ने अपनी और अपनों को दिया है। बीते दिनों साउथ इंडस्ट्री की फेमस एकट्रेस और 'बिग बॉस 14' कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के भाई की भी कोरोना वायरस के चलते निधन हुआ है। भाई के निधन के बाद निक्की ने कई इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। वहीं वह 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में निक्की शो में हिस्सा लेने के लिए केपटाउन पहुंची हैं। जहां से वह लगातार तस्वीरें पोस्ट कर रहीं हैं। इसी बीच अब निक्की की कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

खतरों के खिलाड़ी 11 से सुर्खियां बटोरने वाली निक्की तंबोली इन दिनों केपटाउन में टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच अब निक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लू कलर की हॉट मोनोकिनी में हॉट लग रही हैं। वहीं वह समुद्र किनारे बेहद ही बोल्ड पोज देती दिखाई दी हैं। वह अपनी इन फोटोज से फैंस को दीवाना बना रहीं हैं। वहीं निक्की पहले भी बिग बॉस में अपने स्टाइल और फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।   

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

आपको बता दें कि निक्की तंबोली के भाई बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। लेकिन कम उम्र में ही निक्की के भाई उन्हें और परिवार को छोड़कर चले गए। निक्की ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया था। निक्की ने भाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ निक्की ने इमोशनल नोट लिखा था। 

chat bot
आपका साथी