Bigg Boss 14 से निकलते ही निक्की तंबोली की खुली किस्मत, एक्ट्रेस को मिलने शुरू हुए फिल्मों के ऑफर

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में अभिनेत्री निक्की तंबोली टॉप तीन कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उन्होंने शो में रहते हुए अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। निक्की तंबोली अपने बयानों के लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 03:39 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 03:39 PM (IST)
Bigg Boss 14 से निकलते ही निक्की तंबोली की खुली किस्मत, एक्ट्रेस को मिलने शुरू हुए फिल्मों के ऑफर
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली, Instagram : nikki_tamboli

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में अभिनेत्री निक्की तंबोली टॉप तीन कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उन्होंने शो में रहते हुए अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। निक्की तंबोली अपने बयानों के लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। शो से निकलते ही निक्की तंबोली के हाथ बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स लग गए हैं।

निक्की तंबोली तमिल और तेलुगु की कुछ फिल्मों में अभिनय करके काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन बिग बॉस 14 से निकलने के बाद उन्हें बॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स हाथ लगे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार निक्की तंबोली की मिथुन चक्रवर्ती के बेटे के साथ एक फिल्म के लिए बातचीत जारी है। वह बॉलीवुड के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए तैयारियां कर रही हैं।

निक्की तंबोली के करीबी सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि एक नहीं बल्कि तीन प्रोड्यूसर प्रोजेक्ट्स लेकर उनके पास आए हैं। यह बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। निक्की तंबोली की टीम ओटीटी प्लेटफॉर्म के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा कर रही है। निक्की तंबोली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं। वह इसको लेकर लगातार मिटिंग कर रही हैं। बीते पांच महीनों के दौरान निक्की तंबोली के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या तीन गुना बढ़ी है। लोग इस चीज को नोटिस कर रहे हैं।

सूत्र ने आगे बताया है कि बिग बॉस 14 के फिनाले तक सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली का फॉलोअर्स की संख्या अच्छी-खासी हो गई है। जैसा कि सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार आधिकारिक तौर पर घोषणा किए जाने तक शांत रहना पसंद करते हैं। निक्की तंबोली भी खुद को शांत की हुई हैं क्योंकि वह नहीं चाहती कि पहले से किसी को कुछ पता चले। वह अपने पेशेवर जीवन में अब से सावधानीपूर्वक चलना चाहती है।

आपको बता दें कि तेलुगू और तमिल फिल्मों में नजर आ चुकीं निक्की तंबोली को 'बिग बॉस 14' में आने से पहले आप शायद ही पहचानते होंगे। हालांकि निक्की का करियर अभी बहुत ज्यादा लंबा हुआ भी नहीं है। निक्की साल 2019 में तीन फिल्मों में नजर आई हैं। दो तेलुगू फिल्म Thipparaa Meesam और Chikati Gadilo Chithakotudu और एक तमिल फिल्म 'कंचना', लेकिन अभिनेत्री को पहचान मिली टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' से। निक्की तंबोली बिग बॉस 14 की टॉप 3 फाइनलिस्ट रही थीं'। 

chat bot
आपका साथी