Jamai Raja 2.0 में परफेक्ट बिकिनी बॉडी के लिए निया शर्मा ने दो दिनों तक किया था ये काम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

निया अपने वेब सीरीज जमाई राजा 2.0 के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार भी वह अपने सह कलाकार रवि दुबे के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो में निया ब्लैक बिकिनी पहनने को लेकर वह काफी ट्रोल हुई थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:46 AM (IST)
Jamai Raja 2.0 में परफेक्ट बिकिनी बॉडी के लिए निया शर्मा ने दो दिनों तक किया था ये काम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Photo Credit - Nia Sharma Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Nia Sharma Bold Photos : टीवी की फेमस एक्‍ट्रेस निया शर्मा इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड पर्सनॉलिटी के लिए जाने जाती हैं। निया आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं उनके फैंस भी उनकी इन तस्वीरो को देखकर दीवाने होते हैं। इन दिनों दिनों निया अपने वेब सीरीज 'जमाई राजा 2.0' के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार भी वह अपने सह कलाकार रवि दुबे के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो में निया ब्लैक बिकिनी पहनने को लेकर वह काफी ट्रोल हुई थीं। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज बिकिनी में वायरल हुए थे। वहीं अब उन्होंने अपनी इस  स्टनिंग बिकिनी बॉडी पाने के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया है। स्टनिंग बिकिनी बॉडी पाने के लिए निया ने दो दिन कुछ नहीं खाया था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह शो के लिए परफेक्ट शॉट देना चाहती थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

'बॉलीवुड बबल' से बातचीत के दौरान निया शर्मा ने बिकिनी शूट को लेकर बात की है। उन्होंने बातया, 'बिकिनी शूट से दो दिन पहले उन्होंने खाना-पीना बंद कर दिया था। यही नहीं वह उन सीन्स के बारे में सोचकर पागल हो गई थी जो उन्हें करना था। वह पहले से ही जानती थीं कि ऐसे सीन्स होने वाले हैं। वहीं शो में खुद को अच्छा दिखाना चाहती थीं। इस शो में उन्हें बिकिनी पहननी थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की थी।' इसके बाद ही निया ने अपने उस ब्लैक बिकिनी अवतार में फोटो खिंचवाए और उन्हें इंस्टाग्राम पर शेयर किया और वो तस्वीरें वायरल हो गईं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

बता दें कि हाल ही में 'जमाई राजा 2.0' के लीड एक्टर रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता का निया शर्मा के बेस्ट किसर वाले बयान पर रिएक्शन सामने आया। दरअसल, दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में निया शर्मा ने शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने रवि दुबे को बेस्ट किसर बताया था। बता दें कि इस शो के लिए दोनों ने अंडरवॉटर किसिंग सीन को शूट किया था। निया की ये बात सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं वहीं अब इसपर रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन का रिएक्शन सामने आया है। रवि ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'जब हमने निया की बेस्ट किसर वाली बात सुनी तो मेरे होश उड़ गए थे। मैं और मेरी पत्नी सरगुन दोनों ही निया को काफी पसंद करते हैं। जब हमने निया का वीडियो देखा था तो मैं और सरगुन हंसने लगे थे। हमें पता है वो कैसी है। उसने जो कहा और वो हमेशा जो कहती है सर आंखों पर है। मैं उसकी इस बात को एक कॉम्पलिमेंट की तौर पर लूंगा। निया बस निया है, जो भी वो कहती है मैं अच्छे से ही लेता हूं। हमारे बीच कोई अनबन या नकारात्मकता नहीं है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

chat bot
आपका साथी