Nia Sharma मुंबई की सड़कों पर मास्क के बिना आयीं नज़र, भड़के यूज़र्स ने पूछा- मुंबई में कोविड ख़त्म हो गया क्या?

निया हाल ही में अंखियां दा घर गाने में नज़र आयी थीं। उससे पहले अर्जुन बिजलानी के साथ उनका सिंगल सॉन्ग तुम बेवफ़ा हो काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को तीन दिनों में 10 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले थे। निया टीवी की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:04 PM (IST)
Nia Sharma मुंबई की सड़कों पर मास्क के बिना आयीं नज़र, भड़के यूज़र्स ने पूछा- मुंबई में कोविड ख़त्म हो गया क्या?
Nia Sharma being trolled for not wearing mask. Photo- Instagram/Nia Sharma

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। यह बोल्डनेस उनके लुक के साथ उनके किरदारों और विचारों में भी ख़ूब झलकती है। मगर, निया को अब उनके एक काम के लिए सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। निया मुंबई में बिना मास्क के नज़र आयीं तो कई यूज़र्स ने इस पर कड़ी आपत्ति ज़ाहिर की। 

दरअसल, बॉलीवुड फोटोग्राफर वीरल भयानी ने निया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फोटोग्राफरों को पोज़ दे रही हैं। निया ने गुलाबी रंग की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में निया पोज़ देते हुए मुस्कुरा रही हैं, खिलखिला रही हैं। कभी गॉगल्स लगाती हैं, कभी उतारती हैं। निया ने हाथ में एक बैग भी थामा हुआ है। मगर, मास्क कहीं नज़र नहीं आ रहा।  

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

निया की इस पोस्ट पर कई लोगों ने एतराज़ जताया। एक यूज़र ने लिखा- सेलेब्रिटीज़ अभी भी मास्क लगाकर घूमते हैं, मगर यह हमेशा बिना मास्क के दिखती हैं। एक अन्य यूज़र ने लिखा- मास्क क्यों नहीं पहनते यह लोग? एक यूज़र ने पूछा कि यह मास्क क्यों नहीं लगा रही है? क्या मुंबई में कोविड ख़त्म हो गया है?

बता दें, निया हाल ही में अंखियां दा घर गाने में नज़र आयी थीं। उससे पहले अर्जुन बिजलानी के साथ उनका सिंगल सॉन्ग तुम बेवफ़ा हो काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को तीन दिनों में 10 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले थे। निया टीवी की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। इससे पहले निया वेब सीरीज़ जमाई राजा 2.0 के लिए ख़बरों में रही थीं, जिसमें रवि दुबे उनके साथ थे।

2020 में निया ने फीयर फैक्टर ख़तरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया शो जीता था। निया ने अपना एक्टिंग करियर 2010 में स्टार प्लस के शो काली- एक अग्निपरीक्षा से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने एक हज़ारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, मेरी दुर्गा जैसे शोज़ में काम किया। नागिन 4 में भी अपने किरदार के लिए निया चर्चा में रही थीं।

chat bot
आपका साथी