प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच वायरल हुई नेहा कक्कड़ की ये तस्वीरें, देखकर आप भी हो जांएगे खुश

हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में शेयर किया कि उन्होंने अपनी प्रोफाइल से कुछ लोगों को अनफॉलो कर दिया है जिन्हें वो फॉलो कर रहीं थीं। नेहा ने बताया कि उन्होंने ऐसा अतीत में कुछ बहुत बुरे अनुभवों के कारण किया।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 12:36 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 12:36 PM (IST)
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच वायरल हुई नेहा कक्कड़ की ये तस्वीरें, देखकर आप भी हो जांएगे खुश
Photo Credit - Neha Kakkar Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। नेहा ने अपने करियर में न जानें कितने हिट सॉन्ग दिए हैं। आज नेहा जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। न सिर्फ नेहा अपने गानों बल्कि अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाने रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। गानों के अलावा नेहा सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। नेहा सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में बतौर जज नजर आ रही थीं लेकिन बीते काफी वक्त से उन्होंने ब्रेक ले रखा है। वहीं शो से गायब होने के पीछे लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी का कयास लगाया था। इन्हीं खबरों के बीच नेहा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह लंबे ब्रेक के बाद वापस काम पर लौटती नजर आ रही हैं। लेकिन हां वो 'इंडियन आइडल 12' में अभी वापसी नहीं कर रही हैं। बल्कि वह अपने शोज कर रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'कैसे जर्नी शुरू हुई वर्सेज कैसे ये खत्म होती है। गुड मॉर्निंग... औके बाय।' इन सारी तस्वीरों में नेहा प्लेन में मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं हर तस्वीर में आप उनके अलग अलग पोज देख सकते हैं। किसी में वह सोती तो किसी में वह हंसती दिख रही हैं। नेहा के फैंस को उनका ये क्यूट अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में शेयर किया कि उन्होंने अपनी प्रोफाइल से कुछ लोगों को अनफॉलो कर दिया है जिन्हें वो फॉलो कर रहीं थीं। नेहा ने बताया कि उन्होंने ऐसा 'अतीत में कुछ बहुत बुरे अनुभवों' के कारण किया। हालांकि, नेहा ने ये भी साफ कहा कि उनके मन में किसी के लिए कोई नाराजगी नहीं है लेकिन वो अब सिर्फ उन्हें फॉलो करना चाहती हैं जिनके साथ उनके पर्सनल रिलेशन हैं।

chat bot
आपका साथी