Naagin 4 New Promo : प्यार और बदले की कहानी है नागिन 4, नए प्रोमो में स्टोरी लाइन का खुलासा, देखें वीडियो

Naagin 4 New Promo टीवी शो नागिन के फैंस में नई सीरीज नागिन 4 को लेकर बहुत उत्सुकता है। दर्शक काफी समय से जानना चाह रहे थे कि आखिर नागिन 4 की कहानी क्या होगी।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:02 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:58 PM (IST)
Naagin 4 New Promo : प्यार और बदले की कहानी है नागिन 4, नए प्रोमो में स्टोरी लाइन का खुलासा, देखें वीडियो
Naagin 4 New Promo : प्यार और बदले की कहानी है नागिन 4, नए प्रोमो में स्टोरी लाइन का खुलासा, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। Naagin 4 New Promo : टीवी शो नागिन के फैंस में नई सीरीज नागिन 4 को लेकर बहुत उत्सुकता है। दर्शक काफी समय से जानना चाह रहे थे कि आखिर नागिन 4 की कहानी क्या होगी। अब इस टीवी शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें स्टोरी लाइन के बारे में काफी कुछ खुलासा हो जाता है। प्रोमो देखकर पता चलता है कि नागिन 4 प्यार और बदले की मसाला कहानी पर आधारित है। हालांकि निया शर्मा का किरदार क्या होगा। इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। एकता कपूर के शो नागिन 4 में निया शर्मा और जैस्मिन भसीन मेन लीड में हैं। 

नागिन में प्यार, बदला और ढेर सारा इमोशन

प्रोमो की शुरुआत एक शादी से होती है। रेगिस्तानी इलाके में एक मंदिर में यह शादी हो रही होती है। तभी वहां ढेर सारे नाग नागिन पहुंच जाते हैं। दरअसल, शादी कर रही लड़की सायंतनी घोष एक इच्छाधारी नागिन हैं, लेकिन उन्हें एक इंसान से प्यार हो जाता है। प्रोमो में आगे दिखता है कि यह शादी हो जाती है और दोनों को एक बेटी भी होती है। लेकिन जब सायंतनी और उनके पति अपने गांव जाते हैं तो कुछ लोग उनके परिवार को मार देते हैं। सिर्फ सायंतनी घोष चकमा देकर वहां से निकल तो जाती हैं, लेकिन आगे जाकर वह खाई से नीच गिर जाती हैं। इसी दौरान उनकी बेटी सायंतनी की आंखों में दुश्मनों की परछाई देख लेती है। यहीं से शुरू होती है नागिन 4 की कहानी, जिसमें इंतकाम है। 

नागिन लेगी बदला

सायंतनी बच्ची को हाथों में उठाकर कहती हैं कि ये बच्ची इसलिए जन्मी है क्योंकि वह अपनी मां का बदला लेगी। उस बच्ची का नाम होता है नयनतारा। यह किरदार जैस्मिन भसीन ने निभाया है। फिर प्रोमो में विजेंद्र और निया शर्मा की एंट्री होती है। निया के बारे में पता नहीं चलता है कि वह नागिन हैं या इंसान। लेकिन प्रोमो देखकर साफ है कि इस बार नागिन अपना बदला और भी खतरनाक तरीके से लेगी। नागिन 4 इस हफ्ते 14 दिसंबर से शनिवार-रविवार 8 बजे शुरू होगा।  

Loading…

chat bot
आपका साथी