Nach Baliye 10 में नजर आएंगी गौहर खान, पति जैद दरबार के साथ ठुमके लगाने को हैं तैयार !

बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान बीते दिनों अपनी शादी और वेब सीरीज तांडव को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। इस वेब सीरीज में उनके अभिनय की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। अब गौहर खान जल्द छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो नच बलिए के 10वें सीजन में नजर आएंगी।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:56 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:56 AM (IST)
Nach Baliye 10 में नजर आएंगी गौहर खान, पति जैद दरबार के साथ ठुमके लगाने को हैं तैयार !
अभिनेत्री गौहर खान, जैद दरबार, Instagram : gauaharkhan

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान बीते दिनों अपनी शादी और वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। इस वेब सीरीज में उनके अभिनय की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। अब गौहर खान जल्द छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो नच बलिए के 10वें सीजन में नजर आएंगी। खास बात यह है कि वह पति जैद दरबार के साथ इस शो में हिस्सा ले सकती हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार गौहर खान की नच बलिए 10 के मेकर्स के साथ बातचीत जारी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही वह पति जैद दरबार के साथ छोटे पर्दे पर अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। नच बलिए 10 से जुड़े एक सूत्र ने कहा है, 'गौहर खान और जैद दरबार को इस नच बलिए 10 के लिए संपर्क किया गया है। दोनों ही इस शो को करने के लिए उत्साहित हैं और इस समय दोनों टीम के साथ चर्चा जारी हैं।'

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब गौहर खान किसी डांस रियलिटी शो में नजर आएंगी। वह इससे पहले झलक दिखला जा के सीजन 3 में नजर आई थीं। इस सीजन में वह पहली रनर अप थीं। अब गौहर खान अपने पति के साथ छोटे पर्दे पर ठुमके लगाती नजर आएंगी। इसको लेकर अभिनेत्री के फैंस काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने पिछले साल 25 दिसंबर को क्रिसमस पर शादी रचाई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने रिसेप्शन में शानदार डांस किया था।

शादी की तस्वीरें दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। गौहर खान और जैद दरबार की शादी लंबे समय तक चर्चा में बनी हुई थी। गौहर और जैद की वेडिंग और प्री-वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया सुर्खियों में रहीं थीं। वहीं अब दोनों शादी के बाद अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ उदयपुर में हनीमून मनाने गए थे। इस दौरान की कई सारी तस्वीरें सामने आईं थीं। जिसमें दोनों के कई खूबसूरत पलों को देखा जा सकता है।

वहीं गौहर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह मशहूर और विवादित वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आईं थीं। इस वेब सीरीज में वह अहम भूमिका में हैं। इस सीरीज में गौहर खान के साथ सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, जीशान अय्यूब, कृतिका कामरा और सुनिल ग्रोवर ने भी मुख्य भूमिका में हैं। 

chat bot
आपका साथी