Naagin एक्ट्रेस निया शर्मा का हैंडबैग कार से चोरी, बर्थडे केक को लेकर सोशल मीडिया में हुई थीं ट्रोल

Nia Sharma छोटे पर्दे की स्टाइलिश और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। पिछले दिनों निया अपने तीसवें जन्मदिन पर ख़ास तरह के केक काटने के लिए विवादों में रही थीं। इस केक को लेकर सोशल मीडिया में उनकी काफ़ी खिंचाई भी हुई थी हालांकि निया ने इसकी परवाह नहीं की।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:03 AM (IST)
Naagin एक्ट्रेस निया शर्मा का हैंडबैग कार से चोरी, बर्थडे केक को लेकर सोशल मीडिया में हुई थीं ट्रोल
निया शर्मा छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री हैं। (Photo- Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री निया शर्मा के साथ मुंबई में एक हादसा हो गया। निया का बैग उनकी कार में से किसी ने चोरी कर लिया। निया अब मुंबई पुलिस को ट्वीट करके मदद की गुहार लगायी है।

निया ने ट्वीट में बताया कि लोअर परेल के सेनापति बापट मार्ग पर किसी ने उनकी कार में से हैंडबैंग चुरा लिया है। आपकी मदद बहुत मायने रखती है। निया के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि अपना नम्बर मैसेज कर दें, जल्द उनसे सम्पर्क किया जाएगा। निया ने त्वरित जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

@MumbaiPolice Someone picked my handbag from the car.., at senapati bapat marg signal..lower parel .. any help would mean a lot please. 🙏 pic.twitter.com/Qqp16i3KC4

— NIA SHARMA (@Theniasharma) October 28, 2020

निया शर्मा छोटे पर्दे की स्टाइलिश और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। पिछले दिनों निया अपने तीसवें जन्मदिन पर ख़ास तरह के केक काटने के लिए विवादों में रही थीं। इस केक को लेकर सोशल मीडिया में उनकी काफ़ी खिंचाई भी हुई थी, हालांकि निया ने इसकी परवाह नहीं की। हंगामे के बाद निया ने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक पोस्ट डालकर बता दिया था कि वो पूरी तरह शांत हैं।

 

View this post on Instagram

Whacky weird or whatever. Keep Calm and Move on. 🥳

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on Sep 18, 2020 at 2:26am PDT

निया ने छोटे पर्दे पर तक़रीबन हर तरह के शो किये हैं। फिक्शन शोज़ लेकर स्टंट शो का वो हिस्सा रही हैं। इसी साल प्रसारित हुए फियर फैक्टर-ख़तरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया उन्होंने जीता था। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। इससे पहले 2017 में प्रसारित हुए फियर फैक्टर-ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न 8 में वो एक कंटेस्टेंट थीं। निया, छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक नागिन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। नागिन 3,4 और 5 में वो नज़र आ चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

Mix all shades of brown in a jar and it becomes me!! @cashmakeupartistry @thegouravbhardwaj 💥 outfit @lavishalice jewellery @klissaa_ @stylebysaachivj thank you for being there.💯✨

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on Oct 26, 2020 at 11:58pm PDT

इसके अलावा निया टॉप 50 एशियन सेक्सिएस्ट वुमन की लिस्ट में दो बार शामिल हो चुकी हैं। ब्रिटिश अख़बार ईस्टर्न आई की इस लिस्ट में निया ने 2016 में तीसरी औऱ 2017 में दूसरी पोजिशन हासिल की थी। 

chat bot
आपका साथी