ब्लैक बिकिनी पहन मौनी रॉय ने ढाया कहर, बर्थडे से एक दिन पहले दोस्तों संग की पूल पार्टी

इन दिनों मौनी लोगों को अपनी खूबसूरती का कायल बना रही हैं। मौनी रॉय का का कल (28 सितंबर) को जन्मदिन है। बर्थडे के एक दिन पहले मौनी रॉय ने अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी की। इस दौरान मौनी का ब्लैक बिकिनी लुक लोगों को खूब लुभा रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:24 AM (IST)
ब्लैक बिकिनी पहन मौनी रॉय ने ढाया कहर, बर्थडे से एक दिन पहले दोस्तों संग की पूल पार्टी
मौनी रॉय की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी रॉय हमेशा ही अपने लुक्स से लोगों के दिलों पर राज करती आई हैं। इन दिनों तो मौनी लोगों को अपनी खूबसूरती का कायल बना रही हैं। मौनी रॉय का का कल (28 सितंबर) को जन्मदिन है। बर्थडे के एक दिन पहले मौनी रॉय ने अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी की। इस दौरान मौनी का ब्लैक बिकिनी लुक लोगों को खूब लुभा रहा है।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय इन दिनों अपने कई फोटोशूट्स की तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। इसी बीच मौनी बर्थडे से महज एक दिल पहले अपने दोस्तों के साथ चिल करती नजर आईं। मौनी ने इस दौरान ब्लैक बिकिनी पहनी हुई थी। जिसमें अभिनेत्री गजब की खूबसूरत नजर आईं।

मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पूल पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें मौनी रॉय अपनी एक दोस्त और मीत ब्रदर्स में से मनमीत भी साथ नजर आए। इस दौरान मौनी रॉय ने ब्लैक कलर की टू पीस बिकिनी पहनी हुई थी। जिसमें अभिनेत्री बेहद ही ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देख लग रहा है कि बर्थडे से एक दिन पहले से ही मौनी रॉय जमकर पार्टी कर रही हैं।

मौनी रॉय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।जिनमें उनका ऑल ब्लैक लुक खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी मौनी को कई बार बोल्ड अंदाज में देखा जा चुका है। मौनी का बोल्ड लुक हो या देसी अवतार उनके फैंस उन्हें हर लुक में खूब पसंद करते हैं। हाल ही में मौनी का एक गाना 'दिल गलती कर बैठा है' रिलीज हुआ है। इस गाने में मौनी सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। इस गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी