Dance Deewane के मंच पर फूट-फूटकर रोईं मीराबाई चानू, माधुरी दीक्षित भी नहीं रोक पाईं आंसू, VIDEO

Dance Deewane 3 माधुरी दीक्षित और विशेष अतिथि मीराबाई चानू जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीता रियलिटी शो डांस दीवाने के स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड के दौरान भावुक हो गईं। इस दौरान भारती सिंह ने उन्हें संभाला।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 02:28 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 02:28 PM (IST)
Dance Deewane के मंच पर फूट-फूटकर रोईं मीराबाई चानू, माधुरी दीक्षित भी नहीं रोक पाईं आंसू, VIDEO
Image Source: Colors Tv Page on Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो डांस दीवाने में इस हफ्ते टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं। एक नए प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में माधुरी दीक्षित और चानू दोनों काफी इमोश्नल हो गए।

शो में चानू को मिला सरप्राइज

हुआ ये कि शो में पुलवामा हमले में शहीद हुए एक सैनिक की विधवा पर बेस्ड एक्ट देख आंखों में आंसू। कुछ लाइट मोमेंट में मीराबाई ने कंटेस्टेंट के साथ पिज्जा भी खाया, एक इंटरव्यू में यह कहने के बाद कि उन्हें पिज्जा खाना है क्योंकि ओलंपिक के बाद वो सबसे ज्यादा इसे ही मिस कर रहीं थीं।

फूट-फूटकर रोईं चानू

अपने जीवन की कठिनाइयों को याद करते हुए, चानू अपने आंसू नहीं रोक पाई और होस्ट भारती सिंह को आकर उन्हें संभालना पड़ा। इस दौरान मीराबाई ने कहा, "मैं डांस दीवाने में आमंत्रित होने पर बहुत खुश हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इस शो में आऊंगा और माधुरी दीक्षित से मिलूंगा, मैं बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे डांस करना भी पसंद है। डांस दीवाने टीम द्वारा यह एक अच्छा सरप्राइज था।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

चानू ने फैन्स को दिया ये संदेश

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मेरे लिए पिज्जा ऑर्डर किया, जिसे खाकर मुझे बहुत मज़ा आया। मेरे पास प्रतियोगियों के लिए एकमात्र संदेश है कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। कड़ी मेहनत रंग लाती है। कड़ी मेहनत करते रहें और भारत को गौरवान्वित करें।"

ये सिलेब्स भी होंने स्पेशल गेस्ट 

मीराबाई ने बताया कि गुंजन उसकी पसंदीदा प्रतियोगी है और वह उसके सभी परफॉर्मेंस देखती हैं। इस विशेष एपिसोड में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय फ़ेंसर, भवानी देवी और पहलवान प्रिया मलिक भी शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी