Indian Idol को दोबारा होस्ट करने से मिनी माथुर ने किया साफ इनकार, बोलीं- ‘मैंने उसे पैदा किया और फिर...’

Photo Credit - Mini Mathur Insta Account Photo

सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस मंच ने कई ऊभरतों सितारों को एक अलग पहचान दी है। साल 2004 में शुरू हुआ ये शो 17 साल बाद भी लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है।

Nazneen AhmedTue, 08 Jun 2021 01:38 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस मंच ने कई ऊभरतों सितारों को एक अलग पहचान दी है। साल 2004 में शुरू हुआ ये शो 17 साल बाद भी लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है। 2004 और 2005 में ‘इंडियन आइडल’ को मिनी माथुर और अमन वर्मा ने होस्ट किया था। इसके बाद साल 2007 और 2012 में मिनी माधुर के साथ फेमस टीवी एक्टर हुसैन नज़र आए। लेकिन इसे बाद मिनी ने इस शो से पूरी तरह दूरी बना ली और इसे कभी होस्ट नहीं किया। और अब मिनी का कहना है कि वो इंडियन आइडल कभी होस्ट नहीं करेंगी।

मिनी ने हाल ही में अपने फैंस के साथ Ask Me anything खेला। इस दौरान उनके एक फैन न उनसे पूछा ‘अगर आपको मौका मिला तो क्या आप अब इंडियन आइडल होस्ट करेंगी’? इस सवाल के जवाब में मिनी ने इंडियन आइडल के दिनों कि फोटो शेयर की और लिखा ‘मैं उसे जन्म दिया, उसे पड़ा किया और फिर उड़ने के लिए छोड़ दिया। अब मैं इस फिर नहीं संभाल सकती’। आपको बता दें कि मिनी लंबे वक्त से टीवी की दुनिया से दूर हैं। लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। 

आपको बता दें मिनी माथुर, अमन वर्मा और हुसैन के अलावा इंडियन आइडल को अब तक मियांग चेंग, अभिजीत सावंत, करण वाही, मंदिरा बेदी, परितोष त्रिपाठी और आदित्य नारायण शो को होस्ट कर चुके हैं। वहीं इंइडियन आइडल के इस सीज़न की बात करें सीज़न 12 लंबे वक्त से काफी चर्चा में बना हुआ है। इंडियन आइडल 12 कुछ दिनों से विवादों के चलते खबरों में हैं।

पहले किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने ये आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनसे जबरदस्ती कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा, उसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने जब उन्हें इसका जवाब दिया तो लोगों ने उल्टा आदित्य को ट्रोल कर दिया। इतना ही नहीं शो के कुछ कंटेस्टेंट भी इस बार लोगों के निशाने पर आए हैं।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.