Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: छोटे पर्दे पर होने वाली है रेखा की एंट्री, सई और विराट के हनीमून ट्रैक में आएंगी नजर

जिसे सई समझ नहीं पा रही है और विराट प्यार का इजहार नहीं कर पा रहा है। जिसका फायदा पाखी (पत्रलेखा) बराबर उठा रही है। अब खबर है कि इस धारावाहिक में एक बार फिर से दिग्गज अभिनेत्री रेखा की एंट्री होने वाली है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 02:43 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 02:43 PM (IST)
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: छोटे पर्दे पर होने वाली है रेखा की एंट्री, सई और विराट के हनीमून ट्रैक में आएंगी नजर
गुम है किसी के प्यार में रेखा आएंगी नजर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे का चर्चित टेलीविजन धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। धारावाहिक में इस समय सई और विराट के बीच लव का एंगल दिखाया जा रहा है। जिसे सई समझ नहीं पा रही है और विराट प्यार का इजहार नहीं कर पा रहा है। जिसका फायदा पाखी (पत्रलेखा) बराबर उठा रही है। अब खबर है कि इस धारावाहिक में एक बार फिर से दिग्गज अभिनेत्री रेखा की एंट्री होने वाली है।

अब इस धारावाहिक में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। विराट और सई के बीच जल्द ही हनीमून ट्रैक दिखाया जाएगा। इस दौरान धारावाहिक के फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल खबरों के मुताबिक जल्द ही धारावाहिक में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा नजर आने वाली हैं। जो विराट और सई को प्यार का पाठ पढ़ाएंगी और सई को उसके प्यार का एहसास करवाएंगी। आने वाले इस नए ट्रैक का प्रोमो भी शूट कर लिया गया है। जल्द ही इसे रिलीज भी कर दिया जाएगा।

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब रेखा इस धारावाहिक में नजर आएंगी। इससे पहले रेखा इस धारावाहिक के शुरुआती प्रोमो में नजर आ चुकी हैं। जब धारावाहिक को लॉन्च किया जा रहा था तब मेकर्स को इसमें रेखा का साथ मिला था। रेखा ने प्रोमो में धारावाहिर के प्लॉट को नरेट किया था। रेखा वाले प्रोमो को काफी पसंद भी किया गया था। अब जाहिर की बात है धारावाहिक के किसी एपिसोड में रेखा का नजर आना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

बता दें कि धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' विराट (नील भट्ट), सई (आयशा सिंह) और पत्रलेखा उर्फ पाखी (ऐश्वर्या शर्मा) के लव ट्रायंगल पर बनी कहानी है। जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। हाल ही में धारावाहिक में दिखाया गया है पाखी की वजह से विराट और सई के बीच गलतफहमी आ जाती है। जिसके चलते दोनों का जमकर झगड़ा होता है और सई गुस्से में घर छोड़कर भाग जाती है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है। एक्सीडेंट के बाद विराट को अपने किये पर पछतावा होता है और साथ ही ये बात भी पता चलती है कि ये सबकुछ पाखी की वजह से हुआ है। अब विराट सई को एक बार पिर से मनाने में जुटा हुआ है।

chat bot
आपका साथी