'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता जी' के बाद शादी के बंधन में बंध रहे हैं 'पृथ्वी जी', मेहंदी और हल्दी में किया दुल्हनिया के साथ जमकर डांस

ये अभिनेता हैं धारावाहिक में पृथ्वी मल्होत्रा का किरदार निभाने वाले संजय गगनानी। अपनी प्रीता जी के शादी के बंधन में बंधने के बाद अब पृथ्वी भी घोड़ी चढ़ रहे हैं। संजय गगनानी की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:02 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:02 PM (IST)
'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता जी' के बाद शादी के बंधन में बंध रहे हैं 'पृथ्वी जी', मेहंदी और हल्दी में किया दुल्हनिया के साथ जमकर डांस
मगंतर पूनम प्रीत के साथ संजय गगनानी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का किरदार निबाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या हाल ही में कुछ दिन पहले शादी के बंधन में बंधी हैं। श्रद्धा आर्या के बाद इसी धारावाहिक के एक और अभिनेता आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये अभिनेता हैं धारावाहिक में पृथ्वी मल्होत्रा का किरदार निभाने वाले संजय गगनानी। अपनी प्रीता जी के शादी के बंधन में बंधने के बाद अब पृथ्वी जी भी घोड़ी चढ़ रहे हैं। संजय गगनानी की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

संजय गगनानी आज यानी 28 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड पूनम प्रीत के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। संजय और पूनम की शादी दिल्ली से हो रही है। बीते दिन इस शादी की रस्में हुईं, जिसमें संजय गगनानी का ऑनस्क्रीन परिवार भी शामिल होने पहुंचा। 27 नवंबर को संजय गगनानी और पूनम प्रीत की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई। इस दौरान दूल्हा- दुल्हन ने बाकी मेहमानों के साथ जमकर धमाल मचाया। जिसकी तस्वीरें खुद संजय ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mak Images (@mak_images)

अपनी हल्दी सेरेमनी में संजय गगनानी ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और उसके साथ पीले रंग की जैकेट पहनी हुई थी। जिसमें संजय गगनानी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। तो वहीं पूनम प्रीत ने भी पीले और गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ था। पूनम प्रीत ने इस लहंगे के साथ फ्लोरल ज्वेलरी पहनी हुई थी। दोनों की जोड़ी भी रस्मों के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। पूनम प्रीत और संजय गगनानी ने भी अपनी हल्दी सेरेमनी के मौके पर जमकर डांस किया।

View this post on Instagram

A post shared by Mak Images (@mak_images)

संजय और पूनम की शादी में उनके दोस्त और उनका ऑनस्क्रीन परिवार भी पहुंचा। संजय गगनानी की शादी में उनके कोएक्टर्स रूही, अंजुम फाकीह, सुप्रिया शुक्ला, अभिषेक कपूर भी शामिल होने पहुंचे। हालांकि धारावाहिक में पृथ्वी उर्फ संजय का किरदार निगेटिव रोल में है जिसे ये सभी लोग जरा भी पसंद नहीं करते। लेकिन असल जिंदगी में ये सभी आपस में दोस्त हैं। वहीं इसके अलावा इस शादी में कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन, वाहबिज दोराबजी, जान खान बी शामिल होने के लिए पहुंचे।

chat bot
आपका साथी