Pearl V Puri का सपोर्ट करने वाले स्टार्स पर भड़के केआरके, बोले- ‘तुम लोग भी क्रिमिनल हो’
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल की हवा खा रहे पर्ल वी पुरी इस वक्त काफी चर्चा में हैं। पर्ल वी पुरी पर टीवी इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल की हवा खा रहे टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी इस केस की वजह से इस वक्त काफी चर्चा में हैं। पर्ल वी पुरी पर टीवी इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल एक्टर पुलिस की कस्टडी में हैं और जल्द ही उनका कोविड टेस्ट करवार उन्हें ठाणे जेल शिफ्ट कर दिया जाएगा।
पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों के खिलाफ कई नामी टीवी सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं और आरोपों के झूठा बता रहे हैं। वहीं अब इन सेलेब्स पर कमाल रशिद ख़ान ने निशाना साधा और उन्हें भी क्रिमिनल बताया है। अपनी अजीबो-गरीब ट्वीट की वजह से खबरों रहने वाले केआरके ने पर्ल वी पुरी को ‘हवस का पुजारी’ बताते हुए उनपर निशाना साधा है और उन्हें सपोर्ट करने वालों की लताड़ लगी है। अपने ट्वीट में केआरके ने शाइनी आहूजा के मामले का भी जिक्र किया है।
कमाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अगर आप अपने हवस का पुजारी दोस्त को बचाने के लिए 11 साल की बच्ची को झूठा कहते हैं, तो आप भी क्रिमिनल हैं। आप सेलिब्रेटी के नाम पर बहुत बड़ा धब्बा हैं’।
पर्ल पुरी के केस पर ट्वीट करने के बाद केआरके ने दो और ट्वीट किए जिसमें उन्होंने शाइनी आहूजा का जिक्र किया। एक्टर ने लिखा, ‘शाइन आहूजा के जेल से रिहा होने के बाद मैं उनसे दिल्ली के एक होटल में मिला था। मैं चाहता था कि वो एक डायरेक्टर के साथ फिल्म कर लें। मैंने उनसे कहा था कि आपके ये करना चाहिए क्योंकि आपको कोई और फिल्म नहीं मिलेगी। लेकिन उन्होंने कहा कि भट्ट साहब और मधुर भंडारकर ने उनसे कहा है कि वो अपने केस पर ध्यान दें और वो उनके (शाइनी) करियर पर ध्यान देंगे। मैंने कहा था उनसे कि वो लोग आपसे झूठ कह रहे हैं आपका करियर खत्म हो चुका है और आज देख लीजिए वो सीरियल तक में काम नहीं कर सकते’।