Bigg Boss 14: जानें कौन हैं 'बिग बॉस' फेस अभिनव शुक्ला, इस रोल की वजह से झेलना पड़ा था लोगों का गुस्सा

Bigg Boss 14 में एक्टर अभिनव शुक्ला भी काफी चर्चा में हैं। अभिनव शो में अपने बड़ी ही शांती के साथ खेल खेलते नजर आ रहे हैं। फैंस बिग बॉस के घर में अभिनव और रुबीना दिलाइक की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:50 AM (IST)
Bigg Boss 14: जानें कौन हैं 'बिग बॉस' फेस अभिनव शुक्ला, इस रोल की वजह से झेलना पड़ा था लोगों का गुस्सा
Know All About Bigg Boss 14 Fame Actor Abhinav Shukla Personal Life Professional Life And Married Life With Rubina Dilaik

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14 : 'बिग बॉस 14' को लेकर दर्शकों में क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। जीत को लेकर दिन ब दिन कंटेस्टेंट के बीच तगड़ी फाइट देखने को मिल रही है। इस बीच कई कंटेस्टेंट काफी चर्चा में आए हैं। वहीं शो में टीवी सीरियल ‘छोटी बहू‘ और ‘सिलसिला बदले रिश्तों का‘ फेस एक्टर अभिनव शुक्ला भी काफी चर्चा में हैं। अभिनव शो में अपने बड़ी ही शांती के साथ खेल खेलते नजर आ रहे हैं। फैंस बिग बॉस के घर में अभिनव और उनकी पत्नी यानी रुबीना दिलाइक की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘बिग बॉस 14' में आने के बाद अभिनव शुक्ला काफी ज्यादा लाइम लाइट में आए हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कई और खास बातें...

 

View this post on Instagram

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

इस शो से की थी करियर की शुरूआत

अभिनव शुक्ला का जन्म 27 सितंबर, 1982 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। अभिनव शुक्ला एक मॉडल और एक्टर हैं।  उन्होंने अपने करियर में कई टीवी शो में काम किया है। अभिनव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी शो 'जाने क्या बात हुई' से की थी। इसके बाद वह कई फेमस टीवी जैसे सीरियल 'छोटी बहू', 'जर्सी नंबर 10', 'गीत', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'हिटलर दीदी', 'दलते रिश्तों की दास्तां', 'दिया और बाती हम', 'सिलसिले बदलते रिश्तों' का आदि में नजर आए। सीरियल 'सिलसिला' बदलते रिश्तों काश् में अभिनव शुक्ला ने निगेटिव किरदार निभाया था। सीरियल में वह अपनी पत्नी के साथ जमकर घरेलू हिंसा करता था। इस रोल की वजह से अभिनव शुक्ला लोगों के गुस्से का शिकार हो गए थे। छोटे पर्दे के बाद अभिनव ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। उन्होंने फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'रोर',  'अक्सर 2' और 'लुका छिपी' में दिखाई दिए थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक संग की है शादी

एक्टर अभिनव शुक्ला ने एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक संग 21 जून, 2018 को सात फेरे लिए। रूबीना और अभिनव ने टीवी शो 'छोटी बहू',  'सिंदूर बिन सुहागन' में एक साथ काम किया था। शो के दौरान दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रूबीना और अभिनव ने  शिमला में एक भव्य शादी की थी। रुबीना और अभिनव की पहली मुलाकात एक गणपति पूजा के दौरान हुई थी। दोनों के एक कॉमन फ्रेंड के घर पर गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। यही से दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ। 

chat bot
आपका साथी