Bigg Boss के ये दो कंटेस्टेंट बने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के टॉप 3 फाइनलिस्ट, क्या ये शो जीत पाएंगे?

Khatron Ke Khiladi 11 Top 3 Contestant Name Out कलर्स का फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ इस वक्त जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। केपटाउन पहुंचे सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज़ शेयर कर फैंस के बीच एक्साइमेंट को बरकरार रखे हुए हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:08 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:42 PM (IST)
Bigg Boss के ये दो कंटेस्टेंट बने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के टॉप 3 फाइनलिस्ट, क्या ये शो जीत पाएंगे?
Photo credit - Rahul Vaidya Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स का फेमस शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ इस वक्त जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। केपटाउन पहुंचे सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज़ शेयर कर फैंस के बीच एक्साइमेंट को बरकरार रखे हुए हैं। वैसे केपटाउन में शो की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है और सभी स्टार्स साउथ अफ्रिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इसका अपडेट भी स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही दिया है। इस बीच ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं जिनके बीच आखिर में ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबला होगा।

टेली चक्कर की खबर के मुताबिक राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई है अब देखना होगा कि इन तीन में से कौन बाज़ी मारेगा और विजेता बनेगा। इनके साथ दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी ने भी सेमी फाइनल्स में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन आखिर में दोनों एलिमिनेट हो गए और टॉप 3 में जाने से चूक गए। राहुल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की है जिसमें दिव्यांका, वरुण, विशाल और अनुष्का सेन नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें खतरों के खिलाड़ी का प्रसारण जूलाई में किया जाएगा, हालांकि डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन शो के प्रोमो लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं।

आपको बता दें खतरों के खिलाड़ी का ये सीज़न कुछ ज्यादा ही चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह हैं इस सीज़न में हिस्सा लेने वाले स्टार्स। इस बार शो में कई जानेमाने चेहरे नज़र आने वाले हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, अनुष्का शेन, महक चेहल, सना मकबूल, निक्की तंबोली, आस्था गिल, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, सौरभ जैन, वरुण सूद, अर्जुन बिजलानीक खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते दिखेंगे। फैंस को बहुत बेसब्री से इसके टेलीकास्ट होने का इंतज़ार है।

chat bot
आपका साथी