Khatron Ke Khiladi 11: तो क्या 12 एपिसोड के बाद बंद हो जाएगा ये शो? सामने आई ये वजह

Khatron Ke Khiladi 11 बताया जा रहा है कि पूरी टीम को 22 जून को इंडिया वापसी करनी थी लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर के कारण पूरे प्लान पर पानी फिर गया है। अब टीम को आदेश दे दिया गया है कि उसे जल्द से जल्द भारत वापस आना है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:27 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:27 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11: तो क्या 12 एपिसोड के बाद बंद हो जाएगा ये शो? सामने आई ये वजह
image source: khatron ke khiladi 11 instagram account (khatronkekhiladi_11)

'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूट के लिए सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स केपटाउन पहुंच चुके हैं ऐसे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना की वजह से शो के ड्यूरेशन पर भी ग्रहण लगने वाला है। बताया जा रहा है कि पूरी टीम को 22 जून को इंडिया वापसी करनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर और गाइडलाइन्स के कारण पूरे प्लान पर पानी फिर गया है। अब टीम को आदेश दे दिया गया है कि उसे जल्द से जल्द भारत वापस आना है।

तो क्या 12 एपिसोड के बाद बंद हो जाएगा शो ?

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार पूरी टीम जून में इंडिया वापस लौटने वाली थी और इसके लिए सबके टिकट भी बुक हो चुके थे। पर दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेकर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करके वापस लौटने का फैसला किया है। इस कारण 'खतरों के खिलाड़ी 11', 12 एपिसोड में ही खत्म कर दिया जाएगा। पूरी टीम शूट खत्म करके महीने भर के अंदर केप टाउन से वापस आ जाएगी।

दर्शकों को होगी निराशा


अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। जाहिर है अगर ऐसा होता है तो मेकर्स को भारी नुकसान होगा साथ ही दर्शकों को भी निराशा होगी। बता दें कि बीते छह मई को शो की पूरी टीम मुंबई से केपटाउन के लिए रवाना हुई थी। कंटेस्टेंट को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KHATRON KE KHILADI SEASON 11 (@khatronkekhiladi__11)

खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आएंगे ये सेलेब्स 

खतरों के खिलाड़ी 11' में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, सना मकबूल, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल और निक्की तंबोली जैसे सिलब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे।वैसे ये सिलेब्स शो शुरू होने से पहले ही चर्चा में हैं।निक्की तंबोली ने जहां कुछ दिनों पहले ही कोविड के चलते अपने भाई को खोया है वहीं श्वेता तिवारी पति अभिनव कोहली के साथ विवाद के चलते खबरों में हैं।  

chat bot
आपका साथी