Divyanka Tripathi ने हाथ में पकड़ा मगरमच्छ, अर्जुन बिजलानी को लगे बिजली की झटके, देखें ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के शॉकिंग प्रोमो

कलर्स के सबसे चर्चित शोज़ में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 11’ इस वक्त साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूट किया जा रहा है। फिलहाल शो की शूटिंग चल रही है लेकिन प्रोमो के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ जल्द ही शुरू होने वाला है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:13 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:22 PM (IST)
Divyanka Tripathi ने हाथ में पकड़ा मगरमच्छ, अर्जुन बिजलानी को लगे बिजली की झटके, देखें ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के शॉकिंग प्रोमो
Photo credit - Colors Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स के सबसे चर्चित शोज़ में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 11’ इस वक्त साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शूट किया जा रहा है। फिलहाल शो की शूटिंग चल रही है, लेकिन प्रोमो के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ जल्द ही शुरू होने वाला है। कुछ दिन पहले इसका एक प्रोमो रिलीज़ किया गया था जिसमें शो के होस्ट रोहित शेट्टी कार के साथ खतरनाक स्टंट करते दिख रहे थे। वहीं शो को बाकी के प्रोमो में सामने आना शुरू हो गए हैं। कलर्स अब धीरे-धीरे इस सीज़न के प्रोमो जारी कर रहा है जिसमें कंटेस्टेंट खतरों से खेलते नज़र आ रहे हैं। इस बार शो में कई नामी सेलेब्स ने हिस्सा लिया है, यही वजह से ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ पिछले लंबे वक्त से चर्चा में बना हुआ है और फैंस इसके टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

हाल ही में कलर्स ने टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी का डराने वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर कुछ सेकेंड्स के लिए तो आपकी भी सांस रुक जाएगी। वीडियो में दिव्यांका एक अगर मगरमच्छ को अपनी गोदी में सुलाते हुए नज़र आ रहे हैं और उन्हें देखकर श्वेता तिवारी और आस्था गिल का बुरा हाल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ बड़े सुकून के साथ दिव्यांका के पैरों पर लेटा हुआ है और वो उन्हें ‘सुरमई अखिंयों से’ लोरी सुना रही हैं। हालांकि स्टंट के बारे में इस वीडियो में कोई जानकारी नहीं दी गई है। देखें वीडियो।

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इससे पहले कलर्स ने फेमस टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का एक प्रोमो शेयर किया था जिसमें वो करंट के साथ एक खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते नज़र आ रहे थे। वीडियो में दिख रहा था कि अर्जुन पानी के ऊपर स्टील के जाल के ऊपर खड़े हैं और जैसे ही वो उसे टच करते हैं उन्हें बहुत तेज़ करंट लगता है और वो रोने लगते हैं। वीडियो में अर्जुन बुरी तरह डरे हुए और रोते हुए नज़र आ रहे हैं। देखें वीडियो।

chat bot
आपका साथी