Khatron Ke Khiladi 11 : सौरभ जैन के एलिमिनेशन से ख़फा एक्टर की पत्नी, सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ इस वक्त काफी चर्चा में है। खासतौर पर रविवार के एपिसोड के बाद तो शो की ज्यादा ही चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को काफी ट्रोल किया जा रहा है।दरअसल रविवार को सौरभ जैन शो से एलिमिनेट हो गए।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:17 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:17 AM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11 : सौरभ जैन के एलिमिनेशन से ख़फा एक्टर की पत्नी, सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट
Photo credit - Ridhima Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ इस वक्त काफी चर्चा में है। खासतौर पर रविवार के एपिसोड के बाद तो शो की ज्यादा ही चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, रविवार को सौरभ जैन शो से एलिमिनेट हो गए और उनके एलिमिनेशन की वजह बने अर्जुन बिजलानी। अर्जुन ने अपने ‘के मेडल’ का इस्तेमाल करते हुए अपनी जगह सौरभ जैन को एलिमिनेशन स्टंट करने के लिए भेज दिया। सौरभ ने स्टंट तो पूरा किया, लेकिन अपने दो कंम्पेटिटर अनुष्का सेन और महक चेहल से टाइमिंग में पीछे रह गए जिस वजह से वो शो से बाहर हो गए।

सौरभ का बाहर जाना सभी के लिए काफी शॉकिंग है। इस वजह से अर्जुन को भी काफी खरी खोटी सुननी पड़ रही हैं। वहीं इसे लेकर सौरभ की पत्नी रिद्धिमा ने भी नाराज़गी जताई है। रिद्धिमा जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी नाराज़गी साफ दिख रही है। अपने पोस्ट में रिद्धिमा ने इस एविक्शन को अनफेयर बताया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए पोस्ट में रिद्धिमा ने लिखा, ‘बहुत सही बात कही सौरभ ‘फीयर फंदा स्टंट खराब या अबॉर्ट करने से मिला हो या प्लानिंग से.... करना तो है ही’। सबसे एक सावल...सौरभ राज जैन को सीधे एलिमिनेशन राउंड में डाल देना जब्कि उन्होंने सारे स्टंट पूरे किए, उन्हें अब तक फीयर फंदा नहीं मिला, उन्होंने कभी कोई स्टंट अबॉर्ट नहीं किया... क्या सही है? क्या ये न्याय है?। आपको बता दें कि एक्टर के फैंस भी सौरभ के जाने से काफी मायूस हैं।

जीतकर भी कैसे पहुंचे एलिमिनेशन में...

दरअसल, शो के तीसरे हफ्ते में अर्जुन ने दो स्टंट किए और दोनों ही स्टंट वो हार गए और एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गए। जब्कि सौरभ और श्वेता ने अपना टास्क पूरा किया था और वो सुरक्षित थे। लेकिन बाद में अर्जुन ने एलिमिनेशन स्टंट करने से मना कर दिया और अपने ‘के मेडल’ की पॉवर का इस्तेमाल करते हुए सौरभ को इस राउंड में भेज दिया जो की सभी के लिए चौंकाने वाला था। इस टास्क में सौरभ को अनुष्का सेन और महक चहल के साथ कॉकरोच और सांपों से भरी कैबिनेट से चाभियां ढूंढनी थीं। कार्य को पूरा करने के लिए सौरभ ने अधिकतम समय- 34 मिनट लिया जो कि अनुष्का और महक से ज्यादा समय था इस वजह से सौरभ एलिमिनेट हो गए। इसके बाद रोहित शेट्टी ने उनसे कहा कि वह बेघर होने के लायक हैं तो नहीं, लेकिन उन्हें शो छोड़ना होगा क्योंकि वह टास्क में असफल रहे।

Panic aur darr ke beech kaise dhoondenge chaabi? Kya hoga aaj ke episode mein? #KKK11 pic.twitter.com/vyN2wCoFCg— ColorsTV (@ColorsTV) August 1, 2021

chat bot
आपका साथी