Khatron Ke Khiladi 11 के बीच दिव्यांका त्रिपाठी को आया पति विवेक दहिया पर प्यार, लिखी यह रोमांटिक पोस्ट
Khatron Ke Khiladi 11 दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर कीं जिनमें दिव्यांका और विवेक रोमांटिक पोज़ दे रहे हैं। किसी तस्वीर में दिव्यांका की नज़रें झुकी हुई हैं तो किसी में विवेक की आंखों में आंखें डालकर मुस्कुरा रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न 11 की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग केप टाउन में चल रही है, जहां से दिव्यांका अपने फैंस के लिए अपडेट देती रहती हैं। शूटिंग के बीच दिव्यांका अपने पर्सनल लाइफ़ से भी रू-ब-रू करवाती रहती हैं।
दिव्यांका ने अब पति विवेक दहिया के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है और इसके साथ उतना ही रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है, जिससे लगता है कि दिव्यांका विवेक के साथ को काफ़ी मिस कर रही हैं।
शुक्रवार को दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दिव्यांका और विवेक रोमांटिक पोज़ दे रहे हैं। किसी तस्वीर में दिव्यांका की नज़रें झुकी हुई हैं तो किसी में विवेक की आंखों में आंखें डालकर मुस्कुरा रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- आज फिर तुमपे प्यार आया है, बेहद और बेशुमार आया है... दिव्यांका की इन तस्वीरों पर अर्जुन बिजलानी और वरुण सूद समेत साथी कंटेस्टेंट्स और दूसरे लोगों ने कमेंट किये हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)
हाल ही में दिव्यांका ट्रोलिंग को लेकर चर्चा में रही थीं। एक ट्विटर यूज़र ने उनके शो क्राम पेट्रोल में उनकी एपीयरेंस को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा था। एक यूज़र ने दिव्यांका के टैग करते हुए ट्वीट किया था, 'क्राइम पेट्रोल के ऐपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं'। इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा, 'ताकि आप जैसे... बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज़्ज़त से देखने की आदत डालें। प्लीज़ खुद की और आसपास के लड़कों की नीयत सुधारें, ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाएं। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफ़त आपकी मर्जी’।
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)
बता दें, ख़तरों के खिलाड़ी में इस बार श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सना मकबूल, अनुष्का सेन, महक चाहल, राहुल वैद्य, वरुण सूद समेत कुल 13 कंटेस्टेंट नज़र आएंगे। ख़तरों के खिलाड़ी को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। शो जल्द शुरू होने वाला है। इसका प्रोमो भी रिलीज़ हो चुका है।