केप टाउन से दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीरें हुईं वायरल, बीच पर दिए कातिलाना पोज

केप टाउन से लगातार निक्की तंबोली अर्जुन बिजलानी श्वेता तिवारी सहित कई स्टार्स अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते नजर आ रहे हैं। तेजी से खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग चल रही है। इसी बीच अब दिव्यांका त्रिपाठी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 03:54 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 03:54 PM (IST)
केप टाउन से दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीरें हुईं वायरल, बीच पर दिए कातिलाना पोज
Photo Credit - Divyanka Tripathi Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इनदिनों 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। हाल ही में दिव्यांका शो के अन्य कंटेस्टेंट के साथ शूटिंग के लिए केप टाउन पहुंची हैं। केप टाउन से लगातार सभी कंटेस्टेंट जैसे निक्की तंबोली, दिव्यांका, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी सहित कई स्टार्स अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वक्त तेजी से 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग चल रही है। इसी बीच अब दिव्यांका त्रिपाठी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस देसी अंदाज में केप टाउन में तहका मचा रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह भारतीय परिधान यानी साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी में दिव्यांका की खूबसूरत वाकई देखने लायक है। उन्होंने मरून कलर की फ्रिल साड़ी के साथ मिरर वर्क ब्लाउज पहना है। वहीं दिव्यांका के खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। वह बीच पर अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक कराती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरती तो देखते ही बन रही है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

आपको बता दें कि हाल ही में दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया को मिस करते हुए कई सारी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। साथ ही एक रोमांटिक कविता भी उनके लिए लिखी थी। दिव्यांका ने लिखा था, 'जब छोटी थी, तो न गुज़रते वक़्त की फ़िक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था। बस निकल पड़ती थी ऊंचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने। अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूं अरमां पूरे करने। अरमानों को पीछे छोड़े। तुम्हें याद कर हर ख़ुशी आधी सी जीती हूं, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं उन पलों को पूरा जी लूं।' 

chat bot
आपका साथी