Khatron Ke Khiladi 11: जीत को लेकर श्वेता, दिव्यांका और विशाल ने एक दूसरे पर तानी बंदूर, कहा- K मेडल तू क्या ले जाएगा मैं क्या मर गई हूं...
शो पहले दिन से ही ऑडियंस को खुद से बांधे हुए है। स्टंट के साथ ही कंटेस्टेंट्स की मस्ती भी दिखाई जा रही है।इस साल खतरों के खिलाड़ी 11 के इतिहास में पहली बार कंटेस्टेंट्स K मेडल के लिए एक दूसरे से कंपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का पॉपुलर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में अब कंटेस्टेंट के खतरों से खेलने की शुरुआत हो चुकी है। शो को लेकर लगातार वीडियोज सामने आ रहे हैं। वहीं केंटेस्टेंट के बीच जीत को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ये शो पहले दिन से ही ऑडियंस को खुद से बांधे हुए है। स्टंट के साथ-साथ ही कंटेस्टेंट्स की मस्ती भी दिखाई जा रही है। वहीं, इस साल खतरों के खिलाड़ी 11 के इतिहास में पहली बार कंटेस्टेंट्स K मेडल के लिए एक दूसरे से कंपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को पहली बार देखकर आप सभी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में K मेडल को लेकर तीन कंटेस्टेंट एक दूसरे पर बंदूक तानते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो...
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप दिव्यांका के अलावा श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह भी नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में विशाल अपनी मां से फोन पर बात करते हैं और उनसे कहते हैं कि यहां सब ठीक हैं तिवारी जी भी ठीक हैं और त्रिपाठी जी भी ठीक हैं। इस पर दिव्यांका कहती हैं कि मां हमारा प्रणाम बोलिए। फिर विशाल बोलते हैं कि मां ये आपको प्रणाम कर रही हैं। इसके बाद विशाल अपनी मां से कहते हैं कि मां चिंता न कीजिए K मेडल तो हमी लेकर आएंगे। K मेडल लाकर अपके चरणों में रखेंगे।
वहीं विशाल जैसे ही अपनी बात खत्म करते हैं कि वह देखते हैं कि श्वेता और दिव्यांका उनपर बंदूक ताने खड़ी होती हैं। इस पर श्वेता कहती हैं, 'K मेडल तू क्या ले जाएगा बेटा मैं क्या मर गई हूं।' इस के बाद दिव्यांका कहती हैं, 'K मेडल और उसके एडवांटेज तो मुझे ही मिलेंगे।' इसके बाद श्वेता दूसरी बंदूक दिव्यांका पर दिखते हुए कहती हैं कुछ ज्यादा गलतफहमी नहीं है तुमको। इस पर दिव्यांक कहती हैं कॉन्फिडेंस है। दोनों कहती हैं देखते हैं। इसी बीच विशाल भी अपनी बंदूक निकालकर दोनों पर तान देते हैं और कहते हैं कच्ची गोलियां तो हमने भी कच्ची गोलियां नहीं खेली हैं। ये काफी फनी वीडियो है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देख जा चुका है।