Nikki Tamboli और विशाल आदित्य सिंह की रोमांटिक फोटोज़ वायरल, लोग बोले- ‘ओ भाई ये क्या हो रहा है’

Photo Credit - Nikki Tamboli and Vishal Insta

‘खतरों के खिलाड़ी’ 11में हिस्सा लेने पहुंचे सभी स्टार्स इन दिनों काफी चर्चा में हैं। केपटाउन से सभी स्टार्स लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज़ शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान की हल्की-फुल्की झलक दिखा रहे हैं।

Nazneen AhmedTue, 08 Jun 2021 02:44 PM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘खतरों के खिलाड़ी’ 11में हिस्सा लेने पहुंचे सभी स्टार्स इन दिनों काफी चर्चा में हैं। केपटाउन से सभी स्टार्स लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज़ शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान की हल्की-फुल्की झलक दिखा रहे हैं। इस बीच ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से एविक्ट होने वाले पहले कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली की कुछ ऐसी फोटोज़ सामने आई हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इन फोटोज़ को विशाल ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दरअसल, विशाल ने निक्की के साथ जो फोटोज़ शेयर की हैं उनमें दोनों काफी रोमांटिक नज़र आ रहे हैं। फोटोज में दिख रहा है कि विशाल व्हाइट शर्ट और ब्लैक लोअर में काफी हॉट लग रहे हैं, तो वहीं निक्की भी व्हाइट जैकेट, ग्रीन टॉप और ब्लू जींस में काफी सैक्सी लग रही हैं। पहली फोटो में विशाल और निक्की एक दूसरी की आखों में खोए हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं बाकी फोटो में निक्की कैमरे को देखकर पोज़ देती दिख रही हैं तो विशाल सामने देख रहे हैं। दोनों की ये कोज़ी फोटो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई दोनों की जोड़ी हो हिट बता रहा है तो कोई विशाल को हॉट कह रहा है। फोटो शेयर करते हुए विशाल ने लिखा, ‘संडे ब्वॉय के साथ मंडे गर्ल।

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 अगले महीने यानी जुलाई से टेलीकास्ट किया जाएगा। लेकिन शो से जुडी खबरें सामने आती रहती हैं। खबरों की मानें तो विशाल आदित्य सिंह वो पहले कंटेस्टेंट हैं जो इस शो से बाहर होंगे। हालांकि शो टेलीकास्ट होने तक हम ये कन्फर्म नहीं कह सकते। वहीं निक्की की बात करें तो निक्की हाल ही में बिग बॉस 14 में नज़र आई हैं। एक्ट्रेस शो के सेकेंड रनरअप रही थीं।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.