सना मकबूल डिनिम जैकेट पहनकर हो गईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'जींस अगर ऊपर पहनी है तो...'

बता दें कि सना मकबूल टेलीविजन अभिनेत्री हैं। हाल ही में सना ने खतरों के खिलाड़ी 11 में पार्टिसिपेट किया था। जिसके बाद से ही सना सुर्खियों में आईं। सना मकबूल को खतरों के खिलाड़ी में विशाल आदित्य सिंह के नजदीक आते देखा गया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:20 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:52 AM (IST)
सना मकबूल डिनिम जैकेट पहनकर हो गईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'जींस अगर ऊपर पहनी है तो...'
सना मकबूल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन एक्ट्रेस सना मकबूल 'खतरों के खिलाड़ी 11' के बाद से खासी चर्चा में बनी रहती हैं। शो के दौरान सना मकबूल और विशाल आदित्य सिंह के इश्क के चर्चे आम थे। जिस वजह से वो सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार सना अपने ट्रोल्स की वजह से चर्चा में आ गई हैं। सना मकबूल ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में सना ने ऐसी स्टाइल से डेनिम जींस पहनी है जिसकी वजह से वो ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सना मकबूल के इस ड्रेसिंग सेंस को देखकर अजब- गजब कमेंट कर रहे हैं।

सना मकबूल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सना मकबूल ने डेनिम जैकेट पहनकर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर की वजह से सना ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। इस तस्वीर को सना मकबूल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। जिसमें वो डेनिम जैकेट पहनी हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sana Makbul (@divasana)

सना ने तस्वीर में जो जैकेट पहनी हुई है वो उन्होंने कंधे से उतार कर थोड़ा पीछे की तरफ कर रखी है। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि समा ने उल्टी जैकेट पहन ली है। सना की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर उनकी जमकर फिरकी ले रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सना की इस तस्वीर पर कमेंट कर कह रहे हैं कि 'जींस कंधों तक आ गई'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'जींस ज्यादा ऊपर तक आ गई।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'जींस अगर ऊपर पहनी है तो नीचे क्या पहना है'।

बता दें कि सना मकबूल टेलीविजन अभिनेत्री हैं। हाल ही में सना ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' में पार्टिसिपेट किया था। जिसके बाद से ही सना सुर्खियों में आईं। सना मकबूल को 'खतरों के खिलाड़ी' में विशाल आदित्य सिंह के नजदीक आते देखा गया। जिसके बाद से ही इन दोनों की डेटिंग के चर्चे आम हो गए। सना और विशाल खतरों के खिलाड़ी के बाद भी कई बार लंच डेट पर स्पॉट किए गए हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों को सही नहीं ठहराया है।

chat bot
आपका साथी