Khatron Ke Khiladi 11: शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन हुईं कोरोना पॉजिटिव, क्या रुक जाएगी शूटिंग?

Khatron Ke Khiladi 11 शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन कोरोना पॉजिटिव हो गई है। अनुष्का सेन को कोरोना के लक्षण नहीं है हालांकि बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें क्वारंनटाइन कर दिया गया है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:05 AM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11: शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन हुईं कोरोना पॉजिटिव, क्या रुक जाएगी शूटिंग?
Image Source: Anushka Sen Official Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी की पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 11 की शूटिंग इन दिनों केप टाउन में चल रही है। रोहित शेट्टी शो को होस्ट कर रहे हैं। शो को लेकर फिलहाल एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन कोरोना पॉजिटिव हो गई है। अनुष्का सेन को कोरोना के लक्षण नहीं है, हालांकि बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्हें क्वारंनटाइन कर दिया गया है। अब इस घटना के बाद खतरों के खिलाड़ी पर खतरे का बादल मंडरा रहे हैं।

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अदाकारा को क्वारंटीन कर दिया गया है। अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब शो के बाकी के कंटेस्टेंट का भी कोरोना का टेस्ट करवाया गया है। खबर के अनुसार अनुष्का को छोड़कर बाकी के सभी प्रतियोगियों की रिपोर्ट निगेटिव ही आई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

अनुष्का के शो से बाहर होने की खबर

हाल ही में खबर आई थी कि अनुष्का शो से एलिमिनेट हो गई हैं। हालांकि इस पर मुहर नहीं लगी थी। साथ ही ये खबर भी थी कि अनुष्का के साथ 4 और लोगों के नाम बॉटम में आए थे। इस सीजन के मेकर्स ने डिसाइड किया है कि भले ही कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो जाएंगे, लेकिन वह घर नहीं जाएंगे क्योंकि वाइल्ड कार्ड के लिए अगर उन कंटेस्टेंट्स को दोबारा बुलाया जाएगा तो वे वहीं रहेंगे। हालांकि अब जब अनुष्का की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो देखना होगा कि शो के मेकर्स क्या फैसला लेते हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

शो में दिव्यांका सहित ये सिलेब्स भी हैं शामिल

बता दें, इस टीवी रियलिटी शो में राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, सना मकबूल, महक चहल, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह इस बार भाग ले रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी