KBC 13 के दूसरे करोड़पति साहिल आदित्य ने 7 करोड़ के इस सवाल पर क्या क्विट, आप भी देखें कितना मुश्किल था प्रश्न

Kaun Banega Crorepati 13 को अपना दूसरा करोड़पति मिल चुका है। 20 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से आए गार्ड के बेटे साहिल आदित्य अहिरवार हॉट सीट पर बैठे और अपनी सूझबूझ और समझदारी के साथ गेम खेलते हुए उन्हें 1 करोड़ रूपए जीत लिए।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:50 AM (IST)
KBC 13 के दूसरे करोड़पति साहिल आदित्य ने 7 करोड़ के इस सवाल पर क्या क्विट, आप भी देखें कितना मुश्किल था प्रश्न
Photo credit - Sony TV Insta account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन के सबसे पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ को अपना दूसरा करोड़पति मिल चुका है। 20 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से आए गार्ड के बेटे साहिल आदित्य अहिरवार हॉट सीट पर बैठे और अपनी सूझबूझ और समझदारी के साथ गेम खेलते हुए उन्हें 1 करोड़ रूपए जीत लिए। हालांकि साहिल को 7 करोड़ रुपए के सवाल का उत्तर नहीं पता था, इसलिए उन्होंने खेल को वहीं छोड़ देना समझदारी समझी और 1 करोड़ रूपए अपने साथ लेकर चले गए। साहिल से 7 करोड़ रूपए का प्रश्न 21 अक्टूबर को पूछा गया था।

साहिल तो उस सवाल जवाब नहीं दे पाए लेकिन क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है?

सवाल : किस एकमात्र पक्षी का पाचन तंत्र गोजातीय जानवर की तरह वनस्पति को किण्वित करने वाला होता है, जिससे कि अनके आहार में सिर्फ पत्ते और कलियां शामिल होती हैं?

ऑप्शन्स :

A. Shoebill Stork

B. Hoatzin

C. Shoveler

D. Galapagos cormorant

इस सवाल का सही जवाब था का B. Hoatzin जो साहिल को नहीं पता था इसलिए उन्होंने रिस्क न लेते हुए शो क्विट कर दिया और 1 करोड़ के विजेता बनकर घर गए। साहिल को 1 करोड़ रूपए के अलावा हुंडई की तरफ से एक चमचाती भी कार भी मिली है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

तापसी पन्नू के फैन हैं साहिल खान : शो के दौरान साहिल ने बिग बी को बताया कि वो तापसी के फैन है। साहिल ने कहा, ‘आप तो तापसी पन्नू के साथ काम कर चुके हैं आप उनको अच्छे से जानते हैं। आपको तो उनके बारे में अंदर की बात पता होगी, 'सर उन्हें खाने में वैसे क्या पसंद है?’ इस सवाल के जवाब में अमिताभ कहते हैं, ‘ये नहीं पता कि उन्हें क्या पसंद है लेकिन ये जरूर पता है कि उन्हें खाना बेहद पसंद है।’ अमिताभ के इस जवाब पर साहिल एक बार फिर पूछते हैं, ‘किस टाइप का?’ जिस पर अमिताभ कहते हैं, ‘ऐ भाई साहब हॉट सीट ई नहीं ऊ है।’

साहिल इसके बाद भी नहीं रुकते हैं। वह एक और सवाल अमिताभ से पूछते हैं, ‘पिंक में आपने तापसी मैम को बचाया है तो बदला में फंसा क्यों दिया?’ इसके जवाब में अमिताभ कहते हैं, ‘अद्भुत हैं भाई साहब आप!’। जब आपको उन्हें फंसाना ही था तो बचाया ही क्यों?। ये सुनते ही बिग बी कहते हैं हां भाई यानी हम ही गुनहगार हैं। वहां बैठा हर कोई बिग बी की बात सुनकर हंसाने लगता है। वहीं तापसी पन्नू ने इस प्रोमो को देखने के बाद साहिल के लिए लिखा है, ‘साहिल मुझे छोले भटूरे सबसे ज्यादा पसंद हैं।

chat bot
आपका साथी