KBC 13 Registration Question No.4: बिग बी ने पूछा चौथा सवाल, भूगोल के ज्ञान से मिलेगा सही जवाब

वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- आपने ऐसी ख़बरें सुनी होंगी कि कल तक गली क्रिकेट खेलने वाला आज इंडियन टीम में प्लेयर बन गया। रिक्शे वाले की बेटी आईएएस ऑफ़िसर बन गयी। एक ही पैर होने के बावजूद किसी ने एवरेस्ट पर फतेह हासिल कर ली।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:50 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 02:45 PM (IST)
KBC 13 Registration Question No.4: बिग बी ने पूछा चौथा सवाल, भूगोल के ज्ञान से मिलेगा सही जवाब
Amitabh Bachchan asks fourth question. Photo- Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीज़न शुरू होने वाला है। इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक तीन सवाल पूछे जा चुके हैं और गुरुवार 13 मई को अमिताभ बच्चन ने चौथा सवाल पूछ लिया है। यह सवाल आपके भौगोलिक ज्ञान को टेस्ट करता है। इसका सही जवाब देकर आप केबीसी 13 में भाग लेने के क़रीब पहुंच जाएंगे। 

सही जवाब एसएमएस या सोनी लिव ऐप के ज़रिए दिये जा सकते हैं। चौथे सवाल का सही जवाब गुरुवार रात 9 बजे से पहले भेजना है। सोनी लिव और सोनी टीवी के सोशल मीडिया पर चौथे सवाल का वीडियो पोस्ट कर दिया गया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- आपने ऐसी ख़बरें सुनी होंगी कि कल तक गली क्रिकेट खेलने वाला आज इंडियन टीम में प्लेयर बन गया। रिक्शे वाले की बेटी आईएएस ऑफ़िसर बन गयी। एक ही पैर होने के बावजूद किसी ने एवरेस्ट पर फतेह हासिल कर ली। हम सबकी लाइफ़ में सपनों की अनलिमिटेड सप्लाई है। बस हम और हमारे सपनों के बीच एक कोशिश, एक ट्राई है। तो लिए आज वो कोशिश करते हैं, इस सवाल के साथ... 

सवाल नम्बर- 4: कौन से दो सागर स्वेज नहर से जुड़े हैं?

जवाब के विकल्प:

A. कैस्पियन सागर और काला सागर

B. लाल सागर और भूमध्य सागर

C. एड्रियाटक सागर और लाल सागर

D. उत्तरी सागर और टायरीनियन सागर

Here is the 4th question of the #KBC13 registrations. Pls send in your answers before 9 PM tomorrow @SonyTV @SrBachchan pic.twitter.com/Q9mOYtIUvs— SonyLIV (@SonyLIV) May 13, 2021

ऐसे भेज सकते हैं सही जवाब: 

अमिताभ ने वीडियो में सही जवाब भेजने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

1. सही जवाब आप सोनी लिव ऐप के जरिए दे सकते हैं। सोनी लिव ऐप अपने फोन में डाउनलोड कीजिए। इसके बाद अपना कॉन्टेक्ट नंबर, उम्र और जेंडर लिखर भेज दीजिए।

2. आप SMS के जरिए भी अपना जवाब दे सकते हैं। जवाब देने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में KBC (स्पेस) सही जवाब (स्पेस) अपनी उम्र (स्पेस) अपना जेंडर टाइप कीजिए और 509093 पर भेज दीजिए।

इस सवाल का सही जवाब आपको आज रात 9 बजे से पहले भेजना होगा। सही जवाब देने वालों में से कम्प्यूटर द्वारा चुने गए लोगों को अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप यह भी जान सकते हैं कि हॉट सीट तक पहुंचने के लिए आपको कितने पड़ावों से गुज़रना होगा और उसके लिए क्या-क्या करना होगा-

यह भी पढ़ें: KBC 13: अमिताभ बच्चन ने बताये 'कौन बनेगा करोड़पति' के वो 4 अहम पड़ाव, जिनके बिना हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाएंगे

chat bot
आपका साथी